MP: सर्दी का सितम,10 साल में भोपाल सबसे ठंडा, अमरकंटक 0 डिग्री, 4 शहरों में पारा 2 डिग्री से कम

677

भोपाल:पूरा मध्य प्रदेश इन दिनों सर्दी के सितम से परेशान हैं। पारा तेजी से नीचे गिरता जा रहा है। गत रात को तो हालत यह थी कि भोपाल में पिछले 10 साल से सबसे कम 4 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंच गया। दिसंबर 2018 में भोपाल का पारा फोर 4.9 न्यूनतम रिकॉर्ड किया गया था। उसके बाद पिछले तीन चार वर्षों में इतना कम पारा कभी भोपाल में रिकॉर्ड नही किया गया। इस वर्ष ठंड ने कहर बरपाया है।

ग्वालियर, पचमढ़ी, उमरिया और नौगांव में तो हालत और भी खराब है जहां पारा 2 डिग्री से भी कम रहा है। अमरकंटक में तो पारा जीरो डिग्री रिकॉर्ड किया गया। भोपाल और सागर शहर शीत और अति शीतलहर की चपेट में रहे हैं।

पूरे मध्यप्रदेश में हाड़ कपकपाने वाली ठंड जारी है। ज्यादातर जिलों में दिन रात का पारा तेजी से गिर रहा है। प्रदेश के 15 शहरों में 4 डिग्री से भी ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई जिससे इन शहरों में सीवियर कोल्ड दे रहा।

मध्य प्रदेश के खंडवा और इंदौर में रात का पारा जरूर 10 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड हुआ।
पूरे प्रदेश में सर्द हवाएं भी चल रही है। नर्मदा के तट पर चादर सी बर्फ दिखाई दे रही है।

Also Read: Kissa-A-IPS : बिरला उदाहरण, एक ही शहर में इंस्पेक्टर से लेकर पुलिस कमिश्नर तक का सफर 

मौसम विभाग की मानें तो आज भी ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में तथा उमरिया, छतरपुर,सागर और सीहोर जिलों में तीव्र शीतलहर जारी है। वहीं प्रदेश के भोपाल, सागर, चंबल संभाग के जिलों में कोल्ड डे रहेगा। प्रदेश के सभी स्थानों पर शीतलहर की संभावना है। सिवनी धार और उज्जैन में सीवियर कोल्ड डे की चेतावनी दी गई है।