MPBSE Board Result : MP शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया, प्रज्ञा जायसवाल और प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया!

CM की प्रेस कांफ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा, असफल छात्रों के लिए 17 जून को पुनः परीक्षा होगी!

900

MPBSE Board Result : MP शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया, प्रज्ञा जायसवाल और प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया!

Bhopal : मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं के नतीजे मंगलवार 6 मई को सुबह 10 बजे घोषित कर दिए गए। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने समत्व भवन, भोपाल में रिजल्ट घोषित किया। इस साल करीब 16 लाख स्टूडेंट्स ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी। बिना किसी असुविधा के अपना रिजल्ट देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।

mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का स्कोरकार्ड अपना नाम या रोल नंबर दर्ज करके देखा जा सकता है।

 

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक हासिल कर टॉप किया है। वहीं एमपी बोर्ड 12वीं में सतना की प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस वर्ष किसी भी कारणवश छात्र फेल हो गए, वो दोबारा 17 जून को परीक्षा दे सकते है। हर बार की तरह इस बार भी एमपी बोर्ड का रिजल्ट प्रेस कांफ्रेंस के जरिए घोषित किया गया। इस दौरान राज्य के शिक्षा मंत्री, बोर्ड के अध्यक्ष व सचिव की मौजूद रहे।