MPCA Elections: महाआर्यमन सिंधिया बनेंगे अध्यक्ष !  

जानिए कौन बनेंगे उपाध्यक्ष, महासचिव और अन्य पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य

583

MPCA Elections: महाआर्यमन सिंधिया बनेंगे अध्यक्ष !  

Indore: मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव के लिए आज शनिवार से फॉर्म भरे जाएंगे, जिससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि चुनाव होंगे या फिर कमेटी निर्विरोध चुनी जाएगी। अगर चुनाव की स्थिति बनी, तो वोटिंग 2 सितंबर को होगी। वैसे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया के अध्यक्ष पद पर निर्भर चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अगर अध्यक्ष पद को छोड़ दिया जाए तो नवीन MPCA कार्यकारिणी में इंदौर का दबदबा दिखेगा, जहाँ के कई नामांकन फॉर्म लिए गए हैं। सिंधिया के पैनल में कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, अंपायर और कानून विशेषज्ञ भी शामिल हैं। पूर्व क्रिकेटर सुधीर असनानी को सचिव पद मिलना लगभग पक्का माना जा रहा है, जबकि पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर राजीव रिसोड़कर को प्रबंधकारिणी सदस्य बनाया जाएगा। सहसचिव पद के लिए पूर्व महिला क्रिकेटर अरुंधति किरकिरे और कोषाध्यक्ष के लिए पूर्व क्रिकेटर संजीव दुआ के नाम लगभग फाइनल हैं। पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान संध्या अग्रवाल भी प्रबंधकारिणी सदस्य के तौर पर उम्मीदवार हैं।

MPCA Elections

इस नयी टीम में उपाध्यक्ष पद के लिए विनीत सेठिया को आगे किया गया है, जिनके पिता स्व. महेंद्र सेठिया मप्र क्रिकेट में अहम भूमिका निभा चुके हैं। वहीं, कानून के जानकार प्रसून कनमड़ीकर भी प्रबंधकारिणी में रखे जाने की संभावना है, जिनके परिवार के सदस्य पिछले कई दशक से एमपीसीए और बीसीसीआई में महत्वपूर्ण जिम्मेवारियां संभालते आ रहे हैं।

WhatsApp Image 2025 08 29 at 5.07.33 PM

चुनावी प्रक्रिया की टाइमलाइन के अनुसार, नामांकन फॉर्म 29 अगस्त से मिलने शुरू होंगे और 30 अगस्त तक जमा करवाने होंगे। 31 अगस्त को नाम वापसी की अंतिम तिथि है।

इस चुनाव में सत्ताधारी पैनल के विपक्ष में अमरदीप पठानिया, राकेश भार्गव और प्रेम पटेल भी उम्मीदवार हैं। पठानिया सहसचिव, जबकि भार्गव और प्रेम उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि सत्ताधारी गुट इन्हें मना कर सकता है, जिससे चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से निर्विरोध ही हो जाए।

यह चुनाव MPCA के भविष्य की दिशा तय करेगा, जहाँ बदलाव के साथ अनुभवी खिलाड़ियों, अंपायरों और कानून विशेषज्ञों की शामिल टीम को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं।

Kranti Gaud: महिला वर्ल्ड क्रिकेट कप में दिखेगी छतरपुर की क्रांति, भारतीय टीम में मिली जगह, जिले में खुशी का माहौल