
पढ़ना जारी रखें
प्रशिक्षण हेतु प्रवेश के लिये आवेदक के परिवार की समस्त स्त्रोंतों से वार्षिक आय 6 लाख रूपये या इससे कम होना चाहिये। प्रवेश हेतु केवल वे ही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जो 2020 के इंटरव्यू के लिये पात्र हैं। निर्धारित प्रपत्र अनुसार सभी प्रमाण पत्र संलग्न करना आवश्यक है। प्रशिक्षण का माध्यम हिन्दी होगा। प्रशिक्षण में अभ्यर्थियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। आवास सहायता का लाभ नहीं दिया जायेगा। पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र सहित निर्धारित प्रपत्रों में आवश्यक दस्तावेजों सहित व्यक्तिगत रूप से आवेदन जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये परीक्षा पूर्ण प्रशिक्षण केन्द्र, शासकीय नवीन विधि महाविद्यालय के सामने, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिसर खण्डवा रोड इंदौर में तथा प्रशिक्षण केन्द्र के दूरभाष क्रमांक 0731-2920465 पर सम्पर्क किया जा सकता है।