
MPPSC: असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 10 मई से 9 जून तक होेंगे आनलाइन आवेदन
भोपाल। मप्र लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के आवेदन की तारीखों में बदलाव किया है। अब उम्मीदवार 10 मई से नौ जून तक आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 26 मार्च तय की गई थी। आयोग के इस निर्णय से स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (सेट) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राहत मिली है।
सेट परीक्षा एक मार्च को आयोजित होनी है, जबकि इसका परिणाम अप्रैल में आने की संभावना है। ऐसे में पहले तय समय-सीमा के अनुसार सेट क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाते। अब तारीख बढ़ने से पात्रता पूरी करने के बाद वे आवेदन कर सकेंगे।





