काशी में कल गूजेंगा MP का ODOP मॉडल, MP-UP सहयोग सम्मेलन में CM मोहन यादव होंगे शामिल

60

काशी में कल गूजेंगा MP का ODOP मॉडल, MP-UP सहयोग सम्मेलन में CM मोहन यादव होंगे शामिल

भोपाल: डॉ. मोहन यादव मंगलवार को वाराणसी में आयोजित एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन में मध्यप्रदेश का एक जिला-एक उत्पाद (ODOP) मॉडल प्रस्तुत करेंगे। इस सम्मेलन में स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने के नवाचारों और रणनीतियों पर चर्चा होगी।

प्रदेश में ODOP को समग्र वैल्यू चेन आधारित आर्थिक मॉडल के रूप में विकसित किया गया है, जिसमें उत्पादन, प्रोसेसिंग, ब्रांडिंग, पैकेजिंग और विपणन तक एकीकृत समर्थन दिया जा रहा है। इससे कारीगरों, किसानों और सूक्ष्म उद्यमियों को स्थायी रोजगार और आय के अवसर मिल रहे हैं।

प्रदेश के विभिन्न जिलों के विशिष्ट उत्पादों श्योपुर का अमरूद, मुरैना-भिंड की सरसों, ग्वालियर का सैंडस्टोन, अशोकनगर की चंदेरी हैंडलूम, रतलाम का नमकीन, उज्जैन का बाटिक प्रिंट, धार का बाघ प्रिंट, झाबुआ का कड़कनाथ, सीहोर का बासमती, बैतूल का सागौन, बालाघाट का चिन्नौर चावल, मंडला-डिंडोरी का कोदो-कुटकी, सतना का टमाटर , शहडोल की हल्दी को बाजार से जोड़ा गया है। इनके साथ कई ओडीओपी की जानकारी इस सम्मेलन में दी जाएगी। गौरतलब है कि प्रदेश के ओपीओडी मॉडल को वर्ष 2024 में सिल्वर अवॉर्ड प्राप्त हुआ है।