MP’s Share in Railway Budget : रेल बजट में इस बार MP को मिले 14738 करोड़ रुपए मिले!

80 रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन में परिवर्तित किया जा रहा, ऐसे सभी प्रोजेक्ट पूरे होंगे!

420
MP's Share in Railway Budget

MP’s Share in Railway Budget : रेल बजट में इस बार MP को मिले 14738 करोड़ रुपए मिले!

New Delhi : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को आम बजट पेश किया। इस बजट में रेलवे का बजट भी समाहित है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मध्य प्रदेश को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश को इस साल के बजट में 14738 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय का कहना है कि मध्य प्रदेश में जो प्रोजेक्ट चल रहे हैं, उन्हें चलाए रखने के लिए यह पैसा पर्याप्त है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अलग-अलग राज्यों के लिए रेल बजट के प्रावधानों की जानकारी दी। केंद्र सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि मध्य प्रदेश को इस रेल बजट में 14738 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। मध्य प्रदेश में फिलहाल 81 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट चल रहे हैं। मध्य प्रदेश में 80 रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन में परिवर्तित किया जा रहा है। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मध्य प्रदेश शत प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन हो चुका है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में रेलवे ने पिछले सालों में 162 फ्लाईओवर बनाए।

अश्वनी वैष्णव का कहना है कि कांग्रेस के शासनकाल के दौरान मध्य प्रदेश को औसतन 632 करोड़ रुपए का आवंटन किया जाता था। पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय ने बताया कि मध्य प्रदेश में कई नई रेलवे लाइनों का सर्वे चल रहा है। कटनी में रेलवे फ्लाईओवर बनाए जा रहा है। इसके अलावा कुछ जगहों पर तीसरी लाइन का काम चल रहा है। केंद्रीय रेल बजट में जो प्रावधान किया गया है, उससे इस फेज से रेलवे के सभी मौजूदा प्रोजेक्ट पूरे किए जा सकेंगे। केंद्रीय रेल मंत्री का कहना है कि रेलवे में सुरक्षा को ध्यान में रखकर कवच सिस्टम लगाया जा रहा है। पश्चिम मध्य रेलवे में यह काम कोटा रीजन में चल रहा है। अश्विनी वैष्णव को कहना है कि देशभर में कवच सुरक्षा का सिस्टम लगाया जाना है, लेकिन यह काम धीरे-धीरे पूरा किया जाएगा।

Relief to Customers: बिजली रीडिंग गलत ली, तो बिजली मीटर वाचक पर होगा सख्त एक्शन /