MPYC Chief Dr Vikrant Bhuria Arrested: हंगामे के बीच MP युवक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भुरिया गिरफ्तार

831

MPYC Chief Dr Vikrant Bhuria Arrested: हंगामे के बीच MP युवक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भुरिया गिरफ्तार

झाबुआ से कमलेश नाहर की रिपोर्ट

झाबुआ: मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया को रविवार सुबह भोपाल GRP पुलिस ने झाबुआ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के आने की सूचना मिलते ही झाबुआ स्थित विक्रांत भूरिया के निवास पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्र हो गए।कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।

कांग्रेसियों ने भोपाल पुलिस का जमकर विरोध किया। पुलिस वाहन के आगे भी कुछ कार्यकर्ता लेट गए थे।

 

ज्ञात रहे कि भूरिया ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने के मामले में शुक्रवार शाम को भोपाल में ट्रेन रोककर प्रदर्शन किया था। जिसके बाद उनके खिलाफ ये कार्रवाई की गई। पुलिस उन्हें शाम पांच बजे तक राजधानी लेकर पहुंचेगी। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

GRP थाना प्रभारी एमएस सोमवंशी ने बताया कि विक्रांत भूरिया, अखिलेश यादव, मनीष चौधरी समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ IPC की धारा 143, रेलवे एक्ट की धारा 145, 147 के तहत केस दर्ज किया गया है।