Mrs India : इंदौर की चेतना तिवारी ने ‘मिसेज इंडिया’ का खिताब जीता!

कोलंबो में 75 प्रतियोगियों में चेतना अव्वल रही!

1030
Mrs India : इंदौर की चेतना तिवारी ने 'मिसेज इंडिया' का खिताब जीता!

Mrs India : इंदौर की चेतना तिवारी ने ‘मिसेज इंडिया’ का खिताब जीता!

Indore : श्रीलंका की राजधानी काेलंबो में हुई मिसेस इंडिया स्पर्धा में इंदौर की चेतना तिवारी विजेता रही। इस स्पर्धा में 75 प्रतियोगियों ने भाग लिया था। इसमें पहले स्थान पर आकर चेतना ने मिसेज इंडिया 2023 का ताज जीत लिया। 29 साल की चेतना जोशी तिवारी ने मिसेज इंडिया 2023 का खिताब जीतकर शहर का नाम रोशन कर दिया। इसके साथ ही वे देश की सबसे खूबसूरत विवाहित महिला बन गई। चेतना ने कोलंबो में 13 से 19 जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति दी।

Mrs India : इंदौर की चेतना तिवारी ने 'मिसेज इंडिया' का खिताब जीता!

चेतना की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। चेतना की शादी छत्तीसगढ़ के चांपा के रहने वाले निलेश तिवारी से हुई थी। शादी के बाद भी अपनी लगन को कायम रखकर चेतना ने यह मुकाम हासिल किया। दो साल पहले निलेश और चेतना का विवाह हुआ था। चेतना अंतरराष्ट्रीय स्तर की योग प्रशिक्षक भी हैं। वह श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट आफ लिविंग से भी जुड़ी हैं। वे आर्ट आफ लिविंग व हैप्पीनेस प्रोग्राम की फैकल्टी को भी प्रशिक्षण देती हैं। चेतना 23 को आएंगी इंदौर।

Mrs India : इंदौर की चेतना तिवारी ने 'मिसेज इंडिया' का खिताब जीता!

चेतना के ससुर राजेश तिवारी ने बताया कि जैसे ही चेतना ने यह उपलब्धि हासिल की, वाट्सएप पर उनके बेटे ने कार्यक्रम का लिंक शेयर किया। इस उपलब्धि पर पूरे परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है। 23 जुलाई को चेतना और नीलेश कोलंबो से इंदौर आएंगें।