MSME मंत्री चेतन्य काश्यप ने मुनिश्री प्रमाणसागर जी महाराज का लिया आशीष!

114

MSME मंत्री चेतन्य काश्यप ने मुनिश्री प्रमाणसागर जी महाराज का लिया आशीष!

Ratlam : दशलक्षण पर्व के प्रथम दिन परम पूज्य मुनी 108 श्री प्रमाणसागरजी महाराज के शंका समाधान कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री चैतन्य काश्यप ने मुनिश्री के दर्शन वंदन कर आशीर्वाद लिया।

IMG 20240910 WA0041

इस मौके पर समाज के जैन रत्न भामाशाह, आरके मार्बल, वंडर सिमेंट के संस्थापक अशोक पाटनी, उद्योगपति तथा समाजसेवी सुशील अजमेरा, युवा उद्योगपति गौरव अजमेरा एवं प्रामाणिक पूजन झारियो के निर्माता श्री महावीर ज्वैलर्स के संचालक वरिष्ठ समाजसेवी रवि मोठिया ने गुरुदेव के दर्शन वंदन कर सुभाशीष प्राप्त किया।

IMG 20240910 WA0042

मौके पर चार्तुमास समिति अध्यक्ष अशोक डोसी एवं ट्रस्ट मंडल द्वारा अतिथि केबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप, उद्योगपति सुशील अजमेरा एवं गौरव अजमेरा का स्वागत अभिनन्दन किया गया। अंत में चैतन्य काश्यप द्वारा गुरुदेव को नमन कर कहा कि मैं समाजहित में जो भी अच्छे कार्य होंगे उसमें सदैव उनका पूर्ण सहयोग करुंगा। उन्होंने कहा कि मंत्री होने के साथ-साथ समाज का एक श्रावक होने के नाते भी समाज की भलाई के कार्य सदैव करता रहूंगा।