Mumbai-Pune Rain : मुंबई और पुणे में बारिश का कहर टूटा, पुणे में 4 की करंट से मौत!

कई इलाके पानी से लबालब, लोगों को एयरलिफ्ट करने की भी तैयारी!

243

Mumbai-Pune Rain : मुंबई और पुणे में बारिश का कहर टूटा, पुणे में 4 की करंट से मौत!

Mumbai : सुबह से सड़कों पर समंदर जैसी स्थिति है। चेंबूर की सड़कें नाले में बदली दिखाई दे रही। मुंबई में तो जुलाई का महीना बारिश के नए रिकॉर्ड के साथ खत्म हो रहा है। अभी तक 1505.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इससे पहले पिछले साल जुलाई के महीने में 1771 मिलिमीटर का रेकॉर्ड बना था। मुंबई महानगरीय क्षेत्र को पानी की आपूर्ति करने वाली 7 झीलों में से एक विहार झील आज सुबह लगभग 3:50 बजे ओवरफ्लो होने लगी। झील की भंडारण क्षमता 2,769.8 करोड़ लीटर है। मीठी नदी उफन रही है। डोंबिवली कल्याण इलाके के शिलफाटा रोड पर पानी भर गया है. जिस वजह से लोगों का यहां से गुजरना मुश्किल हो गया और गाड़ियां फंस गई।

पुणे में करंट से 4 लोगों की मौत हो चुकी है. जुलाई के महीने में महाराष्ट्र में बारिश आफत बनकर बरस रही है। महाराष्ट्र में भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर स्कूल बंद कर दिए गए। महाराष्ट्र के पालघर में गुरुवार के दिन भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई। ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। ठाणे के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। मुंबई में आज भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया। इसके अलावा रायगढ़ और रत्नागिरी में भी बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

भारी बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं। विमानों का मार्ग बदलना पड़ा और लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुईं। मुंबई में कई स्थानों पर सोमवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। लोकल ट्रेन सेवाएं थोड़ी देर के लिए बाधित हुईं। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई और उसके उपनगरों में भारी बारिश तथा समुद्र में ऊंची लहरें उठने के पूर्वानुमान के बीच शहर में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के तीन दल तैनात किए गए हैं।

पश्चिमी रेलवे ने कहा कि सोमवार सुबह लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हुई। मध्य रेलवे ने भी बताया कि सभी चार गलियारों पर लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य है। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की बसों का मार्ग परिवर्तित नहीं किया गया। इससे एक दिन पहले, मुंबई और उपनगरों में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं। विमानों का मार्ग बदलना पड़ा और दादर तथा माटुंगा स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं थोड़ी देर के लिए प्रभावित हुईं।

WhatsApp Image 2024 07 25 at 2.58.48 PM 1

राज्य में वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि पुणे में स्थिति बहुत खराब है। लोगों के घरों में पानी भर गया है रोड पर पानी है। बांध में बारिश का पानी भर गया। वहां NDRF सहित सभी अधिकारियों को सूचित किया है। टीमें वहां काम रही है। आर्मी के मेजर जनरल अनुराग विज से भी बातचीत की। कर्नल संदीप से बात की है और उन्हें अपनी टीम को अलर्ट पर रखने को कहा है। लोगों को एयरलिफ्ट करने की भी तैयारी की गई। प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और उनके खाने पीने की व्यवस्था करने को कहा है।

पुणे में बारिश से हालत खराब
पुणे में भारी बारिश से नदी किनारे की हाउसिंग सोसायटी में पानी भर गया। लोगों को बाहर निकालने के लिए दमकल विभाग के लोग जुटे हैं. कुछ जगहों पर तो हालत इतने खराब है कि पानी कमर तक पहुंच गया है। पुणे के एकता नगर में पानी भरा है। पुणे में बाबा भिडे पुल पानी में डूब गया, इसलिए नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई। सिंह गढ़ रोड पर भी घुटने के ऊपर पानी भर गया। प्रशासन की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है।

WhatsApp Image 2024 07 25 at 2.58.48 PM

पुणे की लगभग 15 हाउसिंग सोसाइटी में बारिश का पानी घुस गया। 4 लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। शहर के चार अलग-अलग जगहों पर 100 मिलीमीटर से भी ज्यादा बारिश दर्ज की गई। पुणे, पिंपरी, चिंचवड शहर में स्कूलों को छुट्टी प्रशासन ने जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक अनुसार गुरुवार को मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने गुरुवार को मुंबई के लिए येलो अलर्ट, ठाणे पालघर के लिए ऑरेंज और रायगढ़ के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।