Municipal Elections : नगर पालिका चुनाव में बागी कहीं दोनों पार्टियों का खेल न बिगाड़ दे!

टिकट बंटवारे में सांसद और रंजना बघेल की प्रतिद्वंद्विता साफ दिखी!

647
Karnatak Election
bjp

Municipal Elections : नगर पालिका चुनाव में बागी कहीं दोनों पार्टियों का खेल न बिगाड़ दे!

मनावर से स्वप्निल शर्मा की रिपोर्ट

Manawar (Dhar) : यहां के नगर पालिका चुनाव में नतीजों की बागडोर बागियों के हाथ में दिखाई दे रही है। यदि उनका जोर चल गया तो भाजपा और कांग्रेस समर्थक उम्मीदवारों को बड़ा नुकसान होना तय है। सबसे प्रतिष्ठित चुनावी मुकाबला वार्ड क्रमांक दो, तीन, चार और दस में है। वार्ड क्रमांक चार और वार्ड क्रमांक दस में भाजपा और कांग्रेस के बागी प्रचार प्रसार में इस समय भारी पड़ते दिखाई दे रहे हैं।

यहां भाजपा के टिकट बंटवारे में सांसद छतरसिंह दरबार व रंजना बघेल की प्रतिद्वंद्विता साफ दिखाई दे रही है। जबकि, कांग्रेस के टिकट बांटने में विधायक डॉ हीरालाल अलावा किसी की नहीं चली। लेकिन, कार्यकर्ताओं की नाराजगी नगर कांग्रेस अध्यक्ष नारायण जौहरी से ज्यादा है।

collage 37 1

वार्ड क्रमांक दो में भाजपा के पूर्व नपा उपाध्यक्ष कैलाश राठौर को कांग्रेस के ओम सोलंकी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। यहां भी दो निर्दलीय प्रत्याशी खड़े है। लेकिन, उनका कोई वजूद नहीं। क्योंकि, इस वार्ड से जीतने वाला प्रत्याशी चाहे वह भाजपा का हो या कांग्रेस का, अध्यक्ष बन सकता है। इसीलिए यहाँ दोनों दलों ने पूरी ताकत झोंक रखी है। वार्ड क्रमांक तीन में भी भाजपा व कांग्रेस के बीच चतुष्कोणी मुकाबला है। कांग्रेस के सुमित खटोड़ का मुकाबला भाजपा के लोकेश मुकाती से है। यहा भी दो निर्दलीय मैदान में हैं, लेकिन वे प्रभावहीन है।

वार्ड क्रमांक चार में आठ प्रत्याशी खड़े है। भाजपा के मांगीलाल सावले का मुकाबला कांग्रेस के केदार पाटीदार से है। कांग्रेस ने केदार की पत्नी को वार्ड क्रमांक बारह से भी खड़ा कर दिया है। इसलिए केदार पाटीदार की मुश्किल बढ़ गई है कि उसे दो जगह प्रचार में ध्यान देना पड़ रहा है।

यहां भाजपा और कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने के लिए निर्दलीय सहवाग बागेश्वर भी पूरी ताकद से संघर्ष कर रहे है। उनके साथ कार्यकर्ताओं की फौज भी मुखर है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी कांग्रेस को हो रही है। वार्ड क्रमांक दस में भी सब से ज्यादा चर्चित मुकाबला है। भाजपा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पति और सांसद प्रतिनिधि नारायण सोनी का मुकाबला जहाँ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष नारायण जौहरी की पत्नी सुनिता जौहरी से है। वहीं इस वार्ड में एक प्रभावशाली निर्दलीय प्रत्याशी जेडी जौहरी भी डटे हुए हैं। इन्हें मनाने के लिए और फार्म उठाने के लिए भाजपा दिग्गजों ने काफी प्रयास किए, लेकिन ये नहीं माने। इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ सकता है।

वार्ड क्रमांक छह और आठ मे भी चार बागी प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन यहां कांग्रेस के प्रभावशाली प्रत्याशी होने से उन्हे ज्यादा परेशानी नहीं होगी। जूनी मनावर के वार्ड क्रमांक बारह, तेरह और चौदह में पाटीदार समाज का वर्चस्व है। जो भाजपा का समर्थन करते आए है। यह तीनों वार्ड भाजपा के खाते में जा रहे है।