Municipal Expenses Will Increase : महापौर को 12 हजार और परिषद सदस्य को मिलेंगे 6 हजार

नगर निगम की माली हालत दयनीय, फिर भी हर साल बढ़ेगा खर्च

509
Municipal Expenses Will Increase

Municipal Expenses Will Increase : महापौर को 12 हजार और परिषद सदस्य को मिलेंगे 6 हजार

नगर निगम की माली हालत दयनीय, फिर भी हर साल बढ़ेगा खर्च

Indore : निकाय चुनाव में शहर को नया महापौर मिल गया। 10 मेयर इन कौंसिल सदस्य भी मिल गए। इसके बाद निगम का खर्च अतिरिक्त रूप से बढ़ जाएगा। क्योंकि, महापौर और परिषद के सदस्यों पर राशि खर्च करना पड़ेगी। नगर सरकार बनते ही निगम पर आर्थिक बोझ आ गया।

महापौर को 12 हजार तथा सदस्यों को हर माह 6 हजार रुपए बतौर भत्ते के चुकाने होंगे। ढाई साल बाद निगम में फिर इसी माह महापौर व परिषद के सदस्यों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। परिषद के कार्यालयों का काम तेजी से चल रहा है, लेकिन निगम के सामने सबसे बड़ा संकट भत्ता चुकाना है। परिषद में 10 सदस्य बैठते हैं।

ये भी पढ़ें-7th Pay Commission: 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी!

कितना आएगा खर्च

एक सदस्य को सालाना 72 हजार रुपए मिलेंगे। 7 सदस्य होने पर यह राशि सालाना 5 लाख 4 हजार, 10 सदस्य होने पर 6 लाख 48 हजार, महापौर के 14 लाख 4 हजार रुपए भत्ते के होंगे। इसके अलावा बिजली पर 500 रुपए प्रति सदस्य (बिजली, कम्प्यूटर, प्रिंटर आदि), सफाई 200 सदस्य, समाचार पत्रों व स्टेशनरी पर 500 रुपए का खर्च भी निगम वहन करेगा।

कर्मचारियों का वेतन भी

सभी सदस्यों के कार्यालयों में प्यून, पीए व अन्य कर्मचारी (संख्या 3 से 4) का वेतन निगम चुकाएगा। ये कर्मचारी वर्तमान में कार्यरत वाले ही रहेंगे। जिन विभागों के कर्मचारियों को यहां मर्ज किया जाएगा, उनकी सूची खुद परिषद के सदस्य तय करेंगे। नगर निगम की अपर आयुक्त (राजस्व) भव्या मित्तल ने बताया कि परिषद के सदस्यों का भुगतान निगम खुद करता है। इसके लिए अलग से मद रखी जाती है, इसलिए अतिरिक्त आर्थिक भार नहीं पड़ता।

ये भी पढ़ें-सम्पत्ति कर विभाग के अधिकारियों पर बरसे महापौर प्रहलाद पटेल, लताड़ा अधिकारियों को