Municipality President Elected : अजय भगवान पाटीदार निर्वाचित घोषित किए गए!

नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ता झंडे लेकर ढोल-ढमाकों पर नाचने लगे!

417

Municipality President Elected : अजय भगवान पाटीदार निर्वाचित घोषित किए गए!

मनावर से स्वप्निल शर्मा की रिपोर्ट

Manawar (Dhar) : नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के अजय भगवान पाटीदार निर्वाचित घोषित किए गए! जबकि, उपाध्यक्ष पद पर रेणु नवीन शर्मा चुनी गई। इस चुनाव में सांसद दरबार गुट पर रंजना बघेल का गुट भारी पड़ा। पूर्व में भी जनपद अध्यक्ष के चुनाव में रंजना ने अपनी समर्थक महिला जनपद अध्यक्ष को विजयी बनाया था। इस बार नगर पालिका के चुनाव में भी रंजना ने अपनी ताकत दिखाई है।

एसडीएम तथा पीठासीन अधिकारी भूपेंद्र रावत ने बताया कि अपील समिति में दो सदस्य मनोनीत किए गए है, जिसमें पार्षद लोकेश मुकाती वीआईपी व रुपेश सोलंकी शामिल है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय पाटीदार के नाम की घोषणा होते ही पुराने जनपद कार्यालय के सामने कार्यकर्ता झंडे लेकर ढोल-ढमाकों पर नृत्य करने लगे। सुबह से ही पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल भी नपा अध्यक्ष के चुनाव परिणाम के लिए अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठी हुई थी। परिणाम आते ही रंजना बघेल भी कार्यकर्ताओं के साथ ढोल-ढमाकों पर थिरक उठी।

अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव में रंजना बघेल का गुट हावी रहा है। उन्होंने जनपद अध्यक्ष के चुनाव में भी अपने प्रतिनिधि को विजयी बनाया था। निर्वाचित नपा अध्यक्ष अजय पाटीदार जूनी मनावर के वार्ड क्रमांक 14 से चुने गए थे। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद की रेणु शर्मा वार्ड क्रमांक सात से विजयी हुई थी। अपील समिति के लोकेश मुकाती वीआईपी वार्ड क्रमांक तीन से व रूपेश सोलंकी वार्ड क्रमांक पांच से पार्षद चुने गए थे।

अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा के अजय पाटीदार के सामने कांग्रेस की लक्ष्मी जाट खड़ी हुई थी। अजय पाटीदार को 10 वोट मिले, वहीं एक वोट निरस्त हुआ। जबकि कांग्रेस की लक्ष्मी जाट को चार वोट मिले। नगर पालिका में भाजपा के नौ पार्षद चुने गए, वहीं कांग्रेस के छह पार्षद है। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भी भाजपा की रेणु शर्मा विजयी हुई है।