Murder and Suicide : लड़की ने सामान उधार नहीं दिया तो नाराज लड़के ने मार डाला, खुद भी आत्महत्या कर ली!

546

Murder and Suicide : लड़की ने सामान उधार नहीं दिया तो नाराज लड़के ने मार डाला, खुद भी आत्महत्या कर ली!

लड़की के दादा जब तक पहुंचे, तब तक लड़का लड़की की हत्या करके भाग गया!

Rewa : रीवा जिले के गंगेव चौकी के बेला गांव में एक लड़की को सामान उधार न देना भारी पड़ गया। लड़की को एक लड़के ने जान से मार डाला। लड़का लड़की की दुकान पर गया और उससे सामान उधार मांगा, लेकिन लड़की ने उधार देने से मना कर दिया। इसके बाद लड़के ने पहले लड़की का गला दबाकर मार डाला और फिर लड़की पर खलबट्टे से उस पर हमला कर दिया। लड़के ने न सिर्फ लड़की की हत्या की, बल्कि इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली।
यह घटना रीवा के गंगेव चौकी क्षेत्र से सामने आई है। यहां के बेला गांव में रहने वाली लड़की की हत्या कर दी गई। आरोपी ने लड़की को मारने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। आरोपी के घर वालों का लड़की के घर पर आना-जाना था। दोनों के घर वालों में अच्छी जान पहचान थी। लड़की की किराने की दुकान थी। आरोपी लड़की की दुकान पर आया और उससे उधार सामान लेने लगा। लेकिन, लड़की ने सामान देने से इनकार कर दिया।

लड़का उधार न देने पर भड़का

जब लड़की ने उधार सामान देने से मना किया तो लड़का भड़क गया। उसने पहले लड़की के साथ इस बात को लेकर झगड़ा किया और उधार देने की जबरदस्ती करने लगा। जब लड़की नहीं मानी तो उसने लड़की का गला दबा दिया और खलबट्टे से उस पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी का नाम छोटेलाल बताया जा रहा है। जब उसने 14 वर्षीय लड़की पर हमला किया तो लड़की के दादा ने छोटेलाल को देख लिया, लेकिन दादा जब तक लड़की के पास पहुंचे। तब तक छोटेलाल लड़की की हत्या कर भाग गया।

हत्यारे से खुद आत्महत्या की

लड़की का बहुत ज्यादा खून बह गया था और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद इलाके में हंगामा हो गया। थोड़ी देर बाद पता चला कि छोटेलाल ने भी गांव में ही लड़की की दुकान से कुछ दूरी पर मौजूद आम के पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव आम के पेड़ से पेड़ से लटका मिला। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लड़की के दादा उसे बचा नहीं सके

14 साल की लड़की नौंवी कक्षा की छात्रा थी। घटना के समय मृतका के दादा घर पर ही मौजूद थे। लेकिन, जब तक वे अपनी पोती को बचाने पहुंचते, आरोपी घटना को अंजाम दे चुका था। आरोपी ने मृतका के बाबा को आता देख वहां से भाग गया। कुछ ही देर बाद छोटेलाल ने भी फांसी लगा ली। उसका शव गांव में ही आम के पेड़ में फांसी के फंदे में लटकता हुआ पाया गया। दो मौतों के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।