उधार के 100 रुपए मांगे जाने पर हत्या, 3 गिरफ्तार

76

उधार के 100 रुपए मांगे जाने पर हत्या, 3 गिरफ्तार

बड़वानी .: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पाटी में उधार दिए गए 100 रु मांगे जाने पर एक व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पाटी के थाना प्रभारी रामदास यादव ने बताया कि यहां से 2 किलोमीटर दूर पटेल फ़लिया के निवासी 35 वर्षीय फूल सिंह ने कुछ दिनों पहले मनीष को 100 रु उधार दिए थे।

उन्होंने बताया कि कल मध्य रात्रि फूल सिंह ने मनीष से दी हुई राशि की मांग की। इस पर विवाद बढ़ गया और मनीष ,वीरेंद्र और रणछोड़ सोलंकी ने फूल सिंह को हाथ पैर से जमकर पीटा।

IMG 20260330 WA0247

फूल सिंह के मां-बाप उसे घायल अवस्था में अपने घर ले आए। उन्हें लगा कि साधारण चोट प्रतीत हो रही है और वह घर पर ही ठीक हो जाएगा, इसलिए वह उसे अस्पताल नहीं ले गए। खाना प्रभारी ने बताया कि उन्होंने पुलिस अथवा 112 को भी खबर नहीं की और इसी बीच रविवार तड़के फूल सिंह ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने हत्या का प्रकरण कर विवेचना आरंभ की। थाना प्रभारी ने बताया कि फूल सिंह के हार्ट और प्राइवेट पार्ट में चोट पाई गई जिसके चलते उसकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि 19 से 23 वर्ष के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।