Murlidhar Rao : ‘कांग्रेस को भाजपा से कुछ सीखना चाहिए, वो नौटंकी नहीं करे’  

भाजपा के बूथ विस्तारक अभियान में इंदौर आए मुरलीधर राव के निशाने पर कांग्रेस

548

Indore : भाजपा पिछले कई दिनों अपने बूथ विस्तारित अभियान को लेकर फ्रंट फुट पर दिखाई दे रही है। इस कड़ी में बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के प्रभारी मुरलीधर राव इंदौर और आसपास कई क्षेत्रों के बूथों पर कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा के हर अभियान की नाल करती है। यदि वो भाजपा से कुछ सीख ले तो ये बड़ा योगदान होगा।

भाजपा नेता अपने ‘बूथ विस्तारक अभियान’ के तहत हर कार्यकर्ता से बूथ पर जाकर सीधा संवाद कर रहे हैं। इस अभियान में इंदौर आए मुरलीधर राव (Murlidhar Rao)  ने मीडिया को बताया कि भाजपा के 20 हज़ार कार्यकर्ता इस अभियान में कार्यरत हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान में अपने 100 घंटे दे रहा है। इसी में उन्हें सहयोग देने के लिए मैं आया हूँ। राव इंदौर के बाद झाबुआ, धार, उज्जैन, भोपाल और रतलाम भी जाएंगे और वहां बूथ पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के हिसाब से आज देश में भाजपा का कार्यकर्ता सबसे समृद्ध है। देश की कोई भी पार्टी में संगठन नहीं है। साम्यवादी पार्टियां भी संग्रहालय में देखने तक सीमित हो गई।

उन्होंने कहा कि हाल ही में कांग्रेस द्वारा चलाए गए ‘घर चलो घर-घर चलो अभियान’ भाजपा के बूथ विस्तारक अभियान की ही नकल की कोशिश है। इस बारे में मुरलीधर राव (Murlidhar Rao)  ने आगे कहा कि कांग्रेस अगर भाजपा को देखते-देखते पार्टी चलाना सीख लेती है, तो यह भाजपा का योगदान होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भाजपा से सीखना चाहिए, नौटंकी नहीं करना चाहिए। भाजपा नेता अपने कार्यकर्ताओं के घर-घर जाते हैं। जबकि, कांग्रेस तो गांव तक जाने में परहेज करती रही है। घर जाने की तो उन्होंने कभी बात ही नहीं की। पर, अब वे भी घर की बात करने लगे।