Muslim Population : ‘दिग्विजय सिंह के मुस्लिम आबादी घटने के बयान पर बवाल!’

CM ने कहा 'चुनाव के समय लोगों को क्यों डराना चाहते हो, आपके इरादे क्या हैं?'

826

Muslim Population : ‘दिग्विजय सिंह के मुस्लिम आबादी घटने के बयान पर बवाल!’

Bhopal : प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। इसलिए राजनीतिक दलों के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर पलटवार किया। उन्होंने दिग्विजय सिंह के मुस्लिम आबादी घटने वाले बयान पर कहा कि चुनाव के समय लोगों को क्यों डराना चाहते हो, आपके इरादे क्या हैं?

एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सागर में कहा था कि भाजपा और आरएसएस का प्रचार है कि देश में मुसलमानों की आबादी बढ़ रही है! यह सरासर झूठ, गलत और अप्रमाणित हैं। हिंदुओं की तुलना में अल्पसंख्यक समुदाय की आबादी तेजी से घट रही हैं और इसे प्रमाणित कर सकता हूं।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि जनगणना को लेकर हमारा स्टैंड साफ है कि जनगणना ओबीसी आधारित और राष्ट्रीय स्तर पर होना चाहिए। भाजपा और संघ जो प्रचार कर रही है कि मुसलमानों की आबादी तेजी से बढ़ रही हैं, यह गलत और झूठ हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुओं की आबादी मुसलमानों के मुकाबले तेजी से बढ़ रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कल दिग्विजय सिंह जी कह रहे थे कि मुस्लिम की संख्या घट रही है। कमलनाथ जी ने रोजा इफ्तार में कहा कि दंगे भड़क रहे हैं। मध्य प्रदेश शांति का टापू है। चुनाव के समय लोगों को क्यों डराना चाहते हो। एक कह रहे कि दंगे भड़क रहे। एक कह रहे की संख्या कम हो रही है। क्या करना चाहते हो, आपके इरादे क्या हैं।