My ticket, My pride Campaign : विधायक चंद्रभान सिंह ने “मेरा टिकट, मेरी शान” अभियान की सराहना की!

208

My ticket, My pride Campaign : विधायक चंद्रभान सिंह ने “मेरा टिकट, मेरी शान” अभियान की सराहना की!

Ratlam : पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर उचित टिकट के साथ यात्रा कर देश के विकास में योगदान देने के लिए “मेरा टिकट मेरी शान” अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए मंडल के रतलाम, उज्जैन, इंदौर एवं चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशनों पर आकर्षक सेल्फी पॉइंट बैकड्रॉप एवं स्टैंडी लगाए गए हैं। 1 फरवरी 2026 को चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या रतलाम मंडल वाणिज्य विभाग के इस अभियान में शामिल हुए। चंद्रभान सिंह आक्या ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभियान से लोगों में खासकर बच्चों एवं युवाओं में एक नए संस्कार का विकास होता है।

IMG 20260201 WA0234

उन्होंने उचित टिकट के साथ यात्रा करने के लिए यात्रियों को प्रेरित किया, क्योंकि छोटे-छोटे सहयोग से भी बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इसके साथ ही यात्रियों को रेलवन ऐप के फायदों के बारे में भी जागरूक किया गया। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के PRO मुकेश कुमार ने बताया कि चंद्रभान सिंह आक्या ने यात्रियों को संबोधित करते हुए बिना टिकट यात्रा के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला और कहा कि वैध टिकट यात्रियों की गरिमा और रेलवे की संपत्ति का सम्मान है। उन्होंने अभियान को यात्रियों के बीच जागरूकता फैलाने का एक सशक्त माध्यम बताते हुए सभी से इसका पालन करने का आह्वान किया कार्यक्रम में रेलवे अधिकारियों, स्थानीय यात्रियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। पश्चिम रेलवे द्वारा संचालित यह अभियान बिना टिकट यात्रा को रोकने और यात्रियों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने का कार्य करता हैं!