‘Nagraj’ has been Sitting at Home for 24 Hours: दावा किया जा रहा है कि कोबरा नाग महिला से बातें भी कर रहे है और महिला के आदेश मान रहे हैं !

35

‘Nagraj’ has been Sitting at Home for 24 Hours: दावा किया जा रहा है कि कोबरा नाग महिला से बातें भी कर रहे है और महिला के आदेश मान रहे हैं !

ऐसी खबर आपने कभी नहीं देखी होगी। मामला यूपी के बदायूं का है जहां सहसपुर गांव में महिला गुड़िया के घर कोबरा निकला जो दिन भर एक ही जगह बैठा रहा और महिला से बात करता रहा। बस फिर क्या था, पूरा गांव इकट्ठा हो गया।

उत्तर प्रदेश के बदायूं में तहसील बिल्सी क्षेत्र के गांव सहसपुर से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। कोई इसे अंधविश्वास तो कोई आस्था और चमत्कार बता रहा है। गांव में रहने वाली गुडिया के घर में रविवार सुबह 11:00 बजे अचानक से एक कोबरा सांप दिखाई दिया। कोबरा के घर में आने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। महिला गुड़िया ने दावा किया कि उसके घर में नागराज एक ही स्थान पर विराजमान हैं। फन उठाए हुए सभी को देख रहे हैं। इतना ही नहीं वह महिला से इशारों में बातचीत भी कर रहे हैं और उसका कहा भी मान रहे हैं।गांव के साथ-साथ आसपास के इलाकों तक यह मामला आग की तरह फैला।

बड़ी संख्या में लोग इस घर पर जुट गए। रविवार देर शाम तक सांप घर में एक ही स्थान पर कुंडली मारे विराजमान दिखा। इस दौरान वहां पहुंचे कुछ लोग सांप को दूध तो कुछ उसके पास रुपये चढ़ाने लगे। फिलहाल ये पूरा मामला गांव और आसपास के इलाके में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

क्या है पूरी घटना?

दरअसल, गांव सहसपुर निवासी गुड़िया पत्नी अलीसेन के मुताबिक उसके घर में रविवार सुबह 11 बजे एक कोबरा सांप (नागराज) दिखाई दिए। सांप निकलने के बाद गुडिया के कच्चे घर में स्थित कमरे में कोने के पास अपने फन को ऊपर किए एक ही स्थान पर जमकर घंटों बैठ गया। ग्रामीणों की आवाजाही और भीड़ के बावजूद भी नागराज बिल्कुल भी नहीं हिले। सांप को घर में एक ही स्थान पर बैठे होने की सूचना गांव में फैली तब दौड़कर लोग मौके पर पहुंच गए।इस बीच तरह-तरह की चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया। कोई इसे अंधविश्वास तो कोई इसे आस्था और चमत्कार मानने लगा। कुछ गांव वाले सांप को दूध पिलाने लगे तो कुछ उसके समीप रुपयों का चढ़ावा-चढ़ाने पहुंच गए।

गुड़िया ने किया अजब दावा

ग्रामीणों की भीड़ के बीच गुड़िया ने अजब दावा किया। उसने बताया कि घर में निकला कोबरा सांप (नागराज) उससे इशारों में बातचीत कर रहे हैं। जब वह नागराज के पास पहुंची, तब सांप ने अपना फन हिलाया। उसके कहने पर वह शांत हो गए। दूध पीने को कहा तो सांप ने फन हिला कर इशारों में दूध पीने से इंकार कर दिया। नागराज एक ही स्थान पर घंटों बीत जाने के बाद कुंडली मारे फन उठाए विराजमान हैं।

Badaun Cobra Came in Home News1

गांव के ही रहने वाले रामसेवक ने भी गुडिया के दावे की पुष्टि करते हुए बताया कि सांप के घर में निकलने की खबर मिलते ही ग्रामीण की भीड़ वहां जुट गई। लोगों ने काफी नजदीक से सांप को घर में बैठा देखा, लेकिन भीड़ की आहट और शोरगुल होने के बाद भी सांप बिल्कुल भी उक्त स्थान से नहीं हिला उनका दावा है कि नागराज गुडिया की हर बात का उत्तर इशारों में दे रहे हैं। उससे बातचीत कर रहे हैं।

बुलंदशहर: गंगा नहर से निकला 10 फीट लंबा मगरमच्छ,युवक ने पूंछ खींचकर मोल ली आफत