
बंदर के हमले से गंभीर घायल नायब तहसीलदार बदनावर से रतलाम रेफर, SDO सहित 4 अन्य भी घायल
धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट
धार। धार मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर बदनावर में बंदर के हमले से गंभीर घायल नायब तहसीलदार सहदेव मोरे को बदनावर से रतलाम रेफर किया गया है। बंदर के हमले से लोक निर्माण विभाग के SDO सहित 4 अन्य भी घायल हो गए, जिनका उपचार बदनावर अस्पताल में किया गया।

शनिवार को एक बंदर ने नायब तहसीलदार सहदेव मोरे, पीडब्ल्यूडी एसडीओ सहित पांच लोगों पर हमला कर दिया जिससे वे घायल हो गए।
नायब तहसीलदार को बदनावर के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम रेफर किया गया। वही 4 घायलों का इलाज बदनावर में ही किया गया.

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बंदर को रेस्क्यू कर पिंजरे में बंद कर लिया।
डिप्टी रेंजर विक्रम सिंह निनामा ने बताया कि सामने कैंपस में किसी एक ग्रामीण को जिसका विजय नाम था और इंद्रावल का रहने वाला है, सबसे पहले उस पर बंदर ने हमला किया था। उसके बाद में नायब तहसीलदार,पीडब्ल्यूडी के एसडीओ और पांच लोगों को बंदर ने काटा है। हमने इसको पहले टेस्ट के तौर पर खाना दिया और उसको खाने का जैसे केले वगैरह कुछ दिया उसके बाद में इसको काबू में लिया और अभी इसको पिंजरे में रख कर सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे हैं।





