Name in Candidature Also : भाजपा की तीसरी लिस्ट में उमा भारती और सिंधिया के नाम भी!  

जानिए, भाजपा इन्हें कहां से मैदान में उतारेगी!

575

Name in Candidature Also : भाजपा की तीसरी लिस्ट में उमा भारती और सिंधिया के नाम भी!  

Bhopal : भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इसलिए कि दूसरी लिस्ट तरह इस बार भाजपा अपने कितने सांसदों या बड़े नेताओं को पार्टी मैदान में उतारती है। लेकिन, ज्योतिरादित्य सिंधिया और उमा भारती का नंबर लगने के कयास लगाए जा रहे हैं। जानकारियां बताती है कि सिंधिया को ग्वालियर (दक्षिण) और उमा भारती को छिंदवाड़ा की चौरई सीट से चुनाव लड़वाया जा सकता है।

लेकिन, सिंधिया को कौनसी सीट जा सकती है, इसमें संशय है। उन्हें उनकी बुआ यशोधरा राजे सिंधिया की शिवपुरी सीट भी ी जा सकती है। जबकि, उमा भारती अभी तक रूठी हुई है। उनका कहना है कि वे मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। अगर लोकसभा का टिकट मिला तो वो किसी दूसरे प्रदेश से लड़ सकती हैं। लेकिन, यह भी कहती हैं कि फिर पार्टी जो कहेगी, वो मानूंगी। उमा भारती का कहना है कि विधानसभा चुनाव और किसी राज्य से नहीं लड़ा जा सकता। क्योंकि ये चुनाव स्थानीय होते हैं। लेकिन, मध्य प्रदेश से मैं दोनों ही चुनाव नहीं लड़ूंगी। किसी और राज्य से मौका दिया तो मैं वहाँ से चुनाव लड़ूँगी।

मोदी मंत्रिमंडल के तीन केंद्रीय मंत्रियों सहित सात सांसदों को चुनाव के मैदान में उतारने के बाद एक और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ग्वालियर (साउथ) सीट से इसलिए लड़ाया जा सकता है कि ये सुरक्षित सीट है। यहां से कांग्रेस के प्रवीण पाठक मात्र 121 वोट से 2018 का चुनाव जीते थे।

प्रदेश में मंत्री और शिवपुरी से विधायक यशोधरा राजे सिंधिया चुनाव लड़ने से मना कर चुकी है। शिवपुरी सीट खाली है और संभावना कि शायद वे बुआ की सीट से किस्मत आजमाएं। यह भी कहा जा रहा है कि बुआ ने अपने भतीजे ज्योतिरादित्य के लिए ही सीट खाली की है। भाजपा छिंदवाड़ा की 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, सिर्फ चौरई सीट बाकी है। कहा जा रहा कि यहां से उमा भारती को उम्मीदवार बनाया जा सकता है, ताकि क्षेत्र में भाजपा का खाता खुले। अभी इस सीट पर चौधरी सुजीत सिंह कांग्रेस विधायक हैं।