Nandkumar Say in Congress : BJP छोड़ आज कांग्रेस में शामिल होंगे नंद कुमार साय!

राजीव भवन में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भी रहेंगे!

1323

Nandkumar Say in Congress : BJP छोड़ आज कांग्रेस में शामिल होंगे नंद कुमार साय!

 

Raipur : भाजपा के बड़े आदिवासी नेता और पूर्व सांसद नंदकुमार साय ने भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है।

नंदकुमार साय आज कांग्रेस में शामिल होंगे। वे राजीव भवन पहुंचेंगे। कल नंदकुमार साय ने भाजपा पार्टी का साथ छोड़ा था। साय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत कई कांग्रेसी नेता कांग्रेस भवन में मौजूद हैं। नन्द कुमार साय ने कांग्रेस कार्यालय सचिव रवि घोष को चिट्ठी भेजी थी, उन्होंने साय को कांग्रेस में प्रवेश करने की सहमति दी है।