
पढ़ना जारी रखें
प्रतिवर्ष के अनुसार इस बार भी माँ नर्मदा युवा संगठन द्वारा मां नर्मदा का जन्म उत्सव 7 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन दोपहर 12 बजे मां नर्मदा का 151 लीटर दूध से अभिषेक होगा। साथ ही दोपहर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संगठन ने सभी नर्मदा भक्तों से अपील की है कि बगैर मास्क के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल ना हो। कोरोना के संक्रमण को मद्देनजर सादगी से महोत्सव मनाया जाएगा।
शाम 7 बजे ओंकारेश्वर का विशेष आकर्षण विशाल काकड़ा आरती एवं आतिशबाजी का कार्यक्रम होगा। तत्पश्चात हलवा प्रसादी का वितरण किया जाएगा। सात दिवसीय चलने वाले इस कार्यक्रम में नर्मदा माता के हजारों भक्त शामिल होंगे।