Narottam Mishra’s Delhi Visit : अचानक गरमाया सियासी माहौल, लगाई जा रही है कई अटकलें!

दतिया से चार्टर प्लेन से दिल्ली गए, रात में ही वापसी

743
(Harsh firing)

 

Bhopal : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की अचानक हुई दिल्ली यात्रा ने प्रदेश का सियासी माहौल गरमा दिया। वे दिल्ली क्यों गए, इस बारे में कई कयास लगाए जा रहे हैं।

कुछ जानकारियों में बताया गया कि वे किसी बीमार मित्र को देखने गए हैं! जबकि, एक अन्य जानकारी में उनके किसी से मिलने के बारे में बताया गया। वे किससे मिले, इस बारे में ज्यादा खुलासा नहीं हुआ। बताया गया कि दिल्ली में उनका मोबाइल भी बंद रहा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे आज दिन में अचानक चार्टर प्लेन से दतिया से दिल्ली गए हैं। सूत्रों की माने तो उन्हें लेने दिल्ली से विशेष चार्टर प्लेन दतिया आया था।

दिल्ली से मिली जानकारी में बताया गया कि एयरपोर्ट पर उन्हें लेने कोई प्राइवेट गाड़ी आई थी। इसलिए उन्होंने प्रोटोकॉल की गाड़ी को लौटा दिया था। वे जिस प्राइवेट गाड़ी में गए, उसमें सिर्फ ड्राइवर था।

अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली कि नरोत्तम मिश्रा दिल्ली में किसी बड़े नेता से मिले या नहीं! लेकिन, सियासी माहौल जिस तरह गरमाया उससे कई तरह के कयास लगाए गए। बताया गया कि गृह मंत्री रात में ही वे दिल्ली से रवाना हो रहे हैं। वे भोपाल आने वाली ट्रेन से आ रहे हैं। वे कल मुख्यमंत्री के साथ होने वाली विभाग की समीक्षा बैठक में भी भाग लेंगे।