Nas Par Nas Chadna : बैठ-बैठे भी नसें चढ़ने लगती है. इसके कारण पैरों में होता है खतरनाक दर्द

210

Nas Par Nas Chadna : बैठ-बैठे भी नसें चढ़ने लगती है. इसके कारण पैरों में होता है खतरनाक दर्द

अक्सर रात में सोते समय कई बार पैर में अचानक से नस चढ़ जाती है। यह समस्या बेहद पीड़ादायक होती है। लेकिन, सोते समय पैरों में नस क्यों चढ़ जाती है?कई बार बैठे बैठे भी चढ़ जाती है। 

क्या कभी आपको रात में सोते समय अचानक से पैर में दर्द महसूस हुआ है? नस पर नस चढ़ना एक आम समस्या है जिससे आए दिन कोई न कोई पीड़ित रहता है।नस पे नस चढ़ना नर्व की समस्या नहीं बल्कि मसल्स क्रैम्प की वजह से होता है और यह समस्या धीरे-धीरे ठीक होती है। अधिकतर लोगों को यह समस्या रात को ज्यादा होती है। इसकी कई वजह हो सकती हैं।वैसे तो इस दर्द के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। लेकिन, पैर में नस चढ़ जाना, रात में सोते समय पैरों में अचानक से होने वाले दर्द का एक मुख्य कारण होता है। जी हां, जब पैर में नस के ऊपर नस चढ़ जाती है, तो इसकी वजह से तेज दर्द हो सकता है। पैरों में सही ब्लड फ्लो न होने की वजह से पैरों में नस चढ़ सकती है। सोते समय पैरों में नस चढ़ने के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। आइए, जानते हैं कि सोते समय पैरों में नस क्यों चढ़ती है?

muscle spasms nas par nas chadhna ke lakshan karan upchar bachav ilaj dawa in hindi

1 .ब्लड फ्लो कम होने की वजह से सोते समय पैरों में नस चढ़ने की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं, शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने की वजह से भी पैरों में नस चढ़ सकती है। खराब ब्लड फ्लो या ब्लड सर्कुलेशन सोते समय पैरों में नस चढ़ने का कारण हो सकता है।

2 .मांसपेशियों में तनाव की वजह से सोते समय पैरों में नस चढ़ सकती है। अगर आपको स्ट्रेस रहता है, तो इससे मसल्स भी प्रभावित हो सकती हैं। ज्यादा स्ट्रेस लेवल पैरों की मांसपेशियों पर असर डाल सकती है। इसकी वजह से रात में सोते समय पैरों में नस चढ़ने की समस्या हो सकती है।

3 .अगर आप वर्किंग हैं या लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहते हैं, तो इसकी वजह से आपको पैरों में नस चढ़ सकती है। लंबे समय तक बैठे रहने के कारण पैरों में नस चढ़ने की समस्या हो सकती है

4. शरीर में पानी की कमी भी इसका एक कारण हो सकता है। अगर आपके शरीर में पानी की कमी है, तो इसकी वजह से रात के समय पैरों में नस चढ़ सकती है। इससे बचने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए।

5 .पोषक तत्वों की कमी भी कारण हो सकती है।

मुंह के छालों से हैं परेशान, तो किचन में रखी ये 4 चीजें लगाने से तुरंत मिलेगा आराम

अस्वीकरण:  यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से सलाह लें। 

Living Will / Advance Healthcare Directive : क्या आपने बनाई है अपनी मेडिकल वसीयत?बहुत जरुरी है यह भी!