National Civil Service Day: CM डॉ यादव ने 16 अधिकारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया 

विकसित मध्यप्रदेश की संकल्प यात्रा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें लोकसेवक : मुख्यमंत्री

562

National Civil Service Day: CM डॉ यादव ने 16 अधिकारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया 

भोपाल: National Civil Service Day: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज नेशनल सिविल सर्विस डे के मौके पर भोपाल में आयोजित एक समारोह में 16 अधिकारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया।

IMG 20250421 WA0093 scaled

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नेशनल सिविल सर्विस डे के अवसर पर आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2022-23 एवं वर्ष 2023-24 के लिए चयनित 16 अधिकारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किये।

 

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोक सेवकों को यहां सम्मान किया गया है।

आजादी के बाद से हम देखते हैं कि कई लोक सेवकों ने अपनी उत्कृष्ट के काम पर लोकतंत्र को और ज्यादा मजबूत किया है।

मैं सिविल सर्विस डे के अवसर पर सभी लोक सेवको को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

IMG 20250421 WA0092 scaled

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस (नेशनल सिविल सर्विस डे) की शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा है कि आज का दिन प्रगति, गरीबों के उत्थान और प्रशासनिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण से लोककल्याण के प्रयासों को समर्पित है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि लोकसेवकों के कठिन परिश्रम, लगन और प्रतिबद्धता से देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। उन्होंने सभी लोकसेवकों से विकसित मध्यप्रदेश की संकल्प यात्रा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आव्हान किया है।