National Congress President के लिए आज सुबह 10 बजे से होगी मतगणना, 24 साल बाद बनेगा गैर गांधी अध्यक्ष

691

National Congress President के लिए आज सुबह 10 बजे से होगी मतगणना, 24 साल बाद बनेगा गैर गांधी अध्यक्ष

खड़गे का अध्यक्ष बनना लगभग तय

नई दिल्ली: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान के बाद आज सुबह 10:00 बजे से मतगणना शुरू होगी। कोई 24 साल बाद नेहरू-गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा।
वैसे तो पूर्व केंद्रीय मंत्री मलिकार्जुन खडगे और शशि थरूर मैदान में हैं लेकिन माना जा रहा है कि खड़के की जीत तय है।
लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी के पद से हटने के बाद अंतरिम अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी कार्यरत है।
आज गांधी नेहरू परिवार के अलावा किसी अध्यक्ष का निर्वाचन हो रहा है। प्रदेश मुख्यालय से मत पेटियां अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यालय में मतगणना स्थल पर पहुंच गई है। चुनाव प्राधिकरण के अनुसार देश के सभी मतदान केंद्रों से मत पेटियां कांग्रेस मुख्यालय पहुंच चुकी है और इन्हें कांग्रेस मुख्यालय के भीतर बने स्ट्रांग रूम में रखा गया है।
मतगणना यही पार्टी मुख्यालय में ही होगी। माना जा रहा है कि मतगणना के मौके पर दोनों उम्मीदवारों के एजेंट्स के अलावा उनके समर्थक भी मौजूद रहेंगे।