National Film Awards : नेशनल फिल्म अवार्ड्स में मनोज बाजपेयी की ‘गुलमोहर’ बेस्ट हिंदी फिल्म! 

187

National Film Awards : नेशनल फिल्म अवार्ड्स में मनोज बाजपेयी की ‘गुलमोहर’ बेस्ट हिंदी फिल्म! 

ऋषभ शेट्टी बेस्ट एक्टर बने, बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड सूरज बड़जात्या को!

New Delhi : 70वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स की घोषणा शुक्रवार को की गई। मनोज बाजपेयी और शर्मिला टैगोर की फिल्म ‘गुलमोहर’ को बेस्ट हिंदी फिल्म चुना गया। ‘कांतारा’ ने बेस्ट एक्टर और बेस्ट फिल्म के अवॉर्ड अपने नाम किए। फिल्म के लिए ऋषभ शेट्टी बेस्ट एक्टर चुने गए हैं। तमिल फिल्म ‘तिरुचित्राम्बलम’ के लिए नित्या मेनन और गुजराती फिल्म ‘कच्छ एक्सप्रेस’ के लिए मानसी पारेख बेस्ट एक्ट्रेस चुनी गई।

फिल्म ‘ऊंचाई’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड सूरज बड़जात्या को मिला। इसी फिल्म के लिए नीना गुप्ता ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। प्लेबैक सिंगिंग कैटेगरी में ब्रह्मास्त्र के लिए अरिजीत सिंह ने अवॉर्ड जीता है। ये अवॉर्ड उन फिल्मों के लिए दिए गए हैं जिन्हें फिल्म सेंसर बोर्ड ने 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच सेंसर सर्टिफिकेट दिया। अवॉर्ड सेरेमनी अक्टूबर 2024 में होगी।

WhatsApp Image 2024 08 16 at 18.56.48

होम्बले फिल्म्स ने 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में चार अवॉर्ड अपने नाम किए। इस प्रोडक्शन के बैनर तले बनी कांतारा ने दो और केजीएफ-2 ने दो अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। ‘कांतारा’ को बेस्ट एक्टर, बेस्ट फिल्म और केजीएफ-2 को बेस्ट कन्नड़ फिल्म, बेस्ट एक्शन डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है।

किसे किस श्रेणी में अवॉर्ड मिला 

– बेस्ट फीचर फिल्म: आट्टम (मलयालम)
– बेस्ट डेब्यू फिल्म बाय डायरेक्टर: प्रमोद कुमार (फौजा, हरियाणवी फिल्म)
– बेस्ट पॉपुलर फिल्म – कांतारा
– बेस्ट फीचर फिल्म (राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को प्रमोट करने वाली): कच्छ एक्सप्रेस
– बेस्ट फिल्म (AVGC- एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स गेमिंग और कॉमिक):  ब्रह्मास्त्र
– बेस्ट डायरेक्शन: सूरज बड़जात्या (ऊंचाई)
– बेस्ट एक्टर (लीड रोल): ऋषभ शेट्टी (कांतारा)
– बेस्ट एक्ट्रेस (लीड रोल): नित्या मेनन (तिरुचित्राम्बलम);
– बेस्ट एक्टर (सपोर्टिंग रोल): पवन राज मल्होत्रा (फौजा, हरियाणवी फिल्म)
– बेस्ट एक्ट्रेस (सपोर्टिंग रोल): नीना गुप्ता (ऊंचाई)
– बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट: श्रीपत (मल्लिका पुरम, मलयालम फिल्म)
– बेस्ट सिंगर (मेल): अरिजीत सिंह (ब्रह्मास्त्र)
– बेस्ट सिंगर (फीमेल): बॉम्बे जयश्री, साउदी वेलक्का सीसी. 225/2009 (मलयालम फिल्म)
– बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: रवि वर्मन (पोन्नियिन सेल्वन पार्ट 1)
– बेस्ट स्क्रीनप्ले (ओरिजिनल): आनंद एकार्शी, आट्टम (मलयालम)
– बेस्ट स्क्रीनप्ले (डायलॉग): अर्पिता मुखर्जी और राहुल वी चितेला (गुलमोहर)
– बेस्ट साउंड डिजाईन: आनंद कृष्णमूर्ति (पोन्नियिन सेल्वन पार्ट 1)
– बेस्ट एडिटिंग: महेश भुवानंद, आट्टम (मलयालम)
– बेस्ट प्रोडक्शन डिजाईन: अपराजिता (बंगाली फिल्म)
– बेस्ट कॉस्टयूम डिजाईन: निक्की जोशी, कच्छ एक्सप्रेस (गुजराती फिल्म)
– बेस्ट मेकअप: सोमनाथ कुंडू, अपराजिता (बंगाली फिल्म)
– बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (गीत): प्रीतम (ब्रह्मास्त्र)
– बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड स्कोर): एआर रहमान (पोन्नियिन सेल्वन पार्ट 1)
– बेस्ट लिरिक्स: नौशाद सदर खान (फौजा, हरियाणवी फिल्म)
– बेस्ट कोरियोग्राफी: जानी मास्टर और सतीश कृष्णन (तिरुचित्राम्बलम)
– बेस्ट एक्शन डायरेक्शन: अनबरिव (केजीएफ-2)
– स्पेशल मेंशन: मनोज बाजपेयी को ‘गुलमोहर’ के लिए, म्यूजिक डायरेक्टर संजय सलिल फिल्म ‘काढिकां’
– बेस्ट फीचर फिल्म (हिंदी): गुलमोहर
– बेस्ट फीचर फिल्म (तेलुगू): कार्तिकेय 2
– बेस्ट फीचर फिल्म (तमिल): पोन्नियिन सेल्वन पार्ट 1
– बेस्ट फीचर फिल्म (टीवी): सिकाइसल
– बेस्ट फीचर फिल्म (मलयालम): साउदी वेलक्का सीसी. 225/2009
– बेस्ट फीचर फिल्म (कन्नड़): केजीएफ चैप्टर 2
– बेस्ट फीचर फिल्म (मराठी): वाल्वी
– बेस्ट फीचर फिल्म (पंजाबी): बागी दी धी
– बेस्ट फीचर फिल्म (उड़िया): दमन
– बेस्ट फीचर फिल्म (बंगाली): काबेरी अंतर्धान
– बेस्ट फीचर फिल्म (असमिया): एमुथि पुथी