
National Generic Drug Day : निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 12 सौ से ज्यादा मरीजों को मिला उपचार!
MS, MD, ENT, आयुर्वेदाचार्य ने दिया निशुल्क परामर्श, जांचे भी हुईं।
Ratlam : पूरे देश के गरीब और मध्यमवर्गी मरीजों को सस्ते दरों पर रियायती और गुणवत्ता पूर्ण दवाई उपलब्ध करवाने वाले प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र पर 1 मार्च, रविवार को मरीजों के लिए निशुल्क स्वास्थ केंद्र का आयोजन किया गया। शहर के शास्त्री नगर स्थित शिविर में 1200 से भी ज्यादा मरीजों ने निशुल्क स्वास्थ शिविर में लाभ प्राप्त किया। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत आठवें जन औषधि दिवस के अवसर पर 1 मार्च 2026 को शास्त्री नगर स्थित केंद्र पर निशुल्क शिविर आयोजित हुआ।

संचालक कमल पाटीदार की मौजूदगी में शिविर का शुभारंभ समाजसेवी मोहन मुरलीवाला, पार्षद विजय सिंह चौहान, पार्षद एवं ब्लाक अध्यक्ष आशा रावत, कांग्रेस नेता राजीव रावत, समाजसेवी राजेंद्र पुरोहित आदि ने किया। शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशेषज्ञों ने अपनी-अपनी सेवाएं प्रदान की। शिविर में किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रधानमंत्री जनऔषधि योजना की जानकारी भी दी गई।
इन चिकित्सकों ने दी निशुल्क सेवा!
शिविर में विशेष रूप से वर्षों से कई जटिल सर्जरी जिला अस्पताल में करके मिसाल पेश कर चुके अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश भूरिया, वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. सत्येंद्र सिंह राजावत, हृदय रोग, मधुमेह और जटिल रोगों के विशेषज्ञ डॉ. इन्द्रेश पाटीदार, अनुभवी और दक्ष नाक-कान-गला रोग के विशेषज्ञ डॉ. अजय पाटीदार तथा आयुर्वेद एवं पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र वर्मा ने सेवाएं दी।
काढ़े के साथ बच्चों का हुआ स्वर्णप्राशन!
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों के निशुल्क परामर्श के साथ ही आयुर्वेदिक इम्युनिटी काढ़ें का वितरण भी किया गया। डॉ.जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में काढ़े का लाभ लगभग 700 से अधिक लोगों ने लिया। यह काढ़ा वायरल बुखार, मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी खांसी बुखार, टाइफाइड आदि से बचाव के लिए विशेष कारक है। इसके साथ ही 1 से 16 वर्ष के बच्चों को निशुल्क स्वर्णप्राशन भी कराया गया। हर पुष्य नक्षत्र पर जन औषधि केंद्र पर निशुल्क प्राशन कराया जाता है। यह विशेष औषधि स्वर्ण भस्म के योग से तैयार की जाती है जिसके सेवन से मस्तिष्क तेज होने के साथ कई विकार दूर होते हैं।

हजारों रुपए की जांच मात्र 100 में हुई!
शिविर में मरीजों को एक और बड़ा लाभ ब्लड शुगर, किडनी के लिए क्रिएटिनिन, प्रोटीन, न्यूरोपैथी, लिवर जांच, कोलेस्ट्रॉल, फेफड़ों की जांच (स्पाइरोमेट्री) और सुनने की जांच (आडियोमेट्री) जैसी जांचें 2500 रुपए की जगह मात्र 100 रुपए में उपलब्ध कराई गई। सर्वाधिक लोगों ने इस सेवा का लाभ लिया। इसके साथ ही गरीब और जरूरतमंद मरीजों की सीबीसी और कई जरूरी जांचे पूर्णत: निशुल्क की गई!





