National Highway Toll Tax Increased : NHAI ने नेशनल हाइवे पर 855 टोल प्लाजा पर 5% टोल टैक्स बढ़ाया!

नई दरें आज 3 जून से लागू, टोल फीस को संशोधित करना सालाना कवायद का हिस्सा!

347

National Highway Toll Tax Increased : NHAI ने नेशनल हाइवे पर 855 टोल प्लाजा पर 5% टोल टैक्स बढ़ाया!

New Delhi : नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने देशभर में टोल टैक्स में बढ़ोतरी कर दी। वाहन चालकों को आज से ही सभी टोल प्लाजा पर 5% ज्यादा टोल टैक्स देना होगा। हाईवे यूजर फीस को सालाना संशोधन के तहत पहले ही (1 अप्रैल) लागू की जाना था। लेकिन, लोकसभा चुनावों के कारण इस बढ़ोतरी को टाल दिया था। NHAI के मुताबिक, नई दरें आज 3 जून से लागू कर दी गईं। टोल फीस को संशोधित करना सालाना कवायद का हिस्सा है, जो होलसेल प्राइस इंडेक्स के आधार पर मुद्रास्फीति में परिवर्तन से जुड़ी हैं। नेशनल हाईवे नेटवर्क पर लगभग 855 यूजर फीस बेस्ड प्लाजा हैं, जिन पर राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम 2008 के अनुसार यूजर फीस ली जाती है। इनमें से लगभग 675 पब्लिक फंडेड हैं और 180 रियायतकर्ताओ द्वारा संचालित किए जाते हैं।

जानकारी के मुताबिक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार 3 जून से टोल दरों में 3% से 5% की बढ़ोतरी लागू हो गई। चुनावों के दौरान उपयोगकर्ता शुल्क (टोल) दरों में संशोधन को टाल दिया गया था, लेकिन अब चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो गई है। लिहाजा ये दरें 3 जून से प्रभावी हो जाएंगी।

वार्षिक वृद्धि का विरोध 

टोल टैक्स एक ऐसा शुल्क है, जो वाहन चालकों को कुछ इंटरस्टेट एक्सप्रेस वे, नेशनल और स्टेट हाईवे को पार करते समय देना पड़ता है। ये भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के तहत आते हैं। दोपहिया वाहन चालकों को टोल शुल्क का भुगतान करने से छूट है। विपक्षी दल और कई मोटर चालक टोल के रेट में होने वाली वार्षिक वृद्धि का विरोध करते रहे हैं। उनका कहना है कि इससे आवश्यक वस्तुओं की परिवहन लागत बढ़ जाती है और यात्रियों पर बोझ पड़ता है।