National Party : ‘आम आदमी पार्टी’ को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला!

गुजरात चुनाव में मिले 13% वोट से यह उपलब्धि हांसिल, केजरीवाल ने कहा गुजरात का ऋणी हूँ!

300

National Party : ‘आम आदमी पार्टी’ को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला!

New Delhi : आम आदमी पार्टी के लिए राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने में गुजरात विधानसभा चुनाव ने अहम भूमिका अदा की है। अरविंद केजरीवाल ने इसके लिए गुजरात की जनता का आभार जताया और कहा कि वे जीवनभर ऋणि रहेंगे। गुजरात चुनाव ने ‘आम आदमी पार्टी’ के लिए इतिहास रच दिया। पार्टी को इतना समर्थन मिला कि वह राष्ट्रीय पार्टी बनने जा रही है। यहां आप के खाते में महज 5 सीटें आईं, लेकिन पार्टी को 49 लाख से अधिक वोट मिल चुके हैं। इस लिहाज से वह कानून राष्ट्रीय पार्टी का दावा कर सकती है। ​केजरीवाल ने इसके किए गुजरात की जनता का आभार जताया है।​
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने चुनाव को लेकर अपने ट्वीटर अकाउंट से वीडियो जारी कर कहा है कि गुजरात की जनता ने हमें भरपूर वोट दिया है, जिस कारण ‘आप’ कानून रुप से अब राष्ट्रीय पार्टी बन जाएगी। उन्होंने खुशी जताते हुए सभी देशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को इसके लिए बधाई देते हुए आभार भी जताया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गुजरात की जनता ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है।
इधर, भोपाल में AAP के नेताओं ने दावा किया कि दस साल पहले 2012 में गठित हुई ‘आम आदमी पार्टी’ (AAP) आज कानूनन राष्ट्रीय पार्टी बन गई। गुजरात विधानसभा के घोषित चुनाव परिणामो में 13% प्रतिशत वोट लाने से ‘आप’ को यह उपलब्धि हांसिल हुई है। AAP के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सभी देश वासियों को बधाई दी। राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर पर इस उपलब्धि के लिए जश्न मनाया गया।

WhatsApp Image 2022 12 08 at 7.22.54 PM 1

प्रदेश कार्यालय पर संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने सभी को बधाई दी और कहा कि दोनों पारंपरिक पार्टियों की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है। प्रदेश घोटालों का प्रदेश बन गया है। लेकिन, कांग्रेस भी मजबूत विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पा रही है। मध्यप्रदेश में बजट की कोई कमी नही, लेकिन वो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है, जिससे प्रदेश की जनता को उसका हक नहीं मिल पाता। प्रदेश कर्जदार बन गया है, जिसके प्रत्येक नागरिक पर 47000 का कर्ज है।
आम आदमी पार्टी प्रदेश में एक ईमानदार राजनैतिक विकल्प देगी और जिस प्रकार दिल्ली में गुड गवर्नेंस मॉडल है उसी तर्ज पर प्रदेश को उन्नति के पथ पर आगे बढ़ाएगी। प्रदेश प्रवक्ता हेमंत जोशी ने सभी कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी की अथक मेहनत और समर्पण का परिणाम है कि इतने अल्प समय मे आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई।