नीमच विवाद: 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, धारा 144 जारी

757
Bhopal MP

भोपाल: नीमच शहर के माधवगंज क्षेत्र में सोमवार रात को हुए विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्ष की ओर से चार अलग-अलग प्रकरण दर्ज किये हैं। इन सभी में 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शहर में विवाद के बाद से ही धारा 144 लगा दी गई थी।

सोमवार की रात में हुए विवाद के बाद सक्रिय हुई पुलिस और जिला प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है। विवाद के बाद शहर में रात में तनाव की स्थिति बन गई थी, लेकिन मंगलवार की सुबह शहर का बाजार शांति पूर्वक पूरा खुला हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने माधवगंज की पुरानी कचहरी इलाके में भारी बल तैनात कर रखा है। वीडियो फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान भी की जा रही है।