Negligence in Nutrition : पोषण आहार में लापरवाही पर कार्रवाई: 9 पर्यवेक्षकों का वेतन राजसात, 13 स्व सहायता समूहों की राशि काटी गई!

गंगा स्वं-सहायता समूह का अनुबंध समाप्त! 

140

Negligence in Nutrition : पोषण आहार में लापरवाही पर कार्रवाई: 9 पर्यवेक्षकों का वेतन राजसात, 13 स्व सहायता समूहों की राशि काटी गई!

Ratlam : जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री रामनिवास बुधौलिया ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा विकसित व्यवस्था अंतर्गत परियोजना में संचालित आंगनवाडी केन्द्रों कि मॉनिटरिंग हेतू 6 मार्च को अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाडलिया घाटा जोधपूरा ग्राम के गंगा स्वयं सहायता समूह द्वारा सांझा चुल्हा योजना अंतर्गत आंगनवाडी केन्द्र पर पोषण आहार नियमित रूप से प्रदाय नही किया जा रहा पाया गया। समूह कि लापरवाही के कारण गंगा स्वंय सहायता समूह का महिला बाल विकास परियोजना बाजना से अनुबंध 6 मार्च को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया।

साथ ही आंगनवाडी केन्द्रों पर पोषण आहार का निर्धारित मेनू चस्पा नही होना एवं साफ-सफाई का स्तर संतोषजनक नही पाया जाने, पोषण आहार वितरण में अनियमितता, हितग्राहियों के मान से भोजन की मात्रा अपर्याप्त तथा भोजन की गुणवत्ता अच्छी नही पाएं जाने के कारण कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के आदेशानुसार 9 आंगनवाडी केन्द्रों की पर्यवेक्षकों का एक दिवस का वेतन तत्काल प्रभाव से राजसात किया गया एवं 1 पर्यवेक्षक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। जिले के 13 स्थानीय स्व सहायता समुहों की एक दिवस की पोषण आहार की राशि काटी गई।

 

जारी आदेशानुसार आंगनवाडी केन्द्र गढ़ी सैलाना की पर्यवेक्षक श्रीमती कंचन त्रिवेदी, आंगनवाडी केन्द्र जम्बुडिया सैलाना की पर्यवेक्षक श्रीमती अनिता खांदल, आंगनवाडी केन्द्र नई आबादी भूतेडा जावरा ग्रामीण की श्रीमती ममता शर्मा, आंगनवाडी केन्द्र कलसीया-2 आलोट एवं आंगनवाडी केनछ्र लक्ष्मीपुरा आलोट की पर्यवेक्षक श्रीमती धापू मालवीय, आंगनवाडी केन्द्र डॉट की पूलिया रतलाम शहर- 1 एवं आंगनवाडी केन्द्र नजरअली की चाल रतलाम शहर- 1 की पर्यवेक्षक श्रीमती हेमलता वासेन, आंगनवाडी केन्द्र भाटों का वास रतलाम शहर- 2 की पर्यवेक्षक श्रीमती लक्ष्मी पंवार एवं आंगनवाडी केन्द्र अशोकनगर-1 रतलाम शहर-2 की पर्यवेक्षक श्रीमती मालती शर्मा का एक दिन का वेतन तत्काल प्रभाव से राजसात किया गया।

 

आंगनवाडी केन्द्र कलसीया के राधा स्व-सहायता समुह कलसीया, आंगनवाडी केन्द्र लक्ष्मीपुरा के स्वतंत्रता स्व-सहायता समुह, आंगनवाडी केन्द्र डाट की पुलिया फ्रीगंज रतलाम के भेरूनाथ स्व-सहायता समुह त्रिपोलिया गेट, आंगनवाडी केन्द्र नजरअली की चाल के भेरूनाथ स्व-सहायता समुह ,त्रिपोलिया गेट, डोगरे नगर- 2 के नेहा स्व-सहायता समुह जावरा रोड़ रतलाम, आंगनवाडी केन्द्र नई आबादी पिपलौदा के शुभम स्व-सहायता समुह पिपलौदा, आंगनवाडी केन्द्र भाटखेड़ी के दिव्यमाला आजीविका स्व सहायता समुह भाटखेडी, आंगनवाडी केन्द्र अर्जला के सावलिया स्व सहायता समुह अर्जला , आंगनवाडी केन्द्र नई आबादी भूतेडा के महावीर स्व-सहायता समुह भूतेडा, आंगनवाडी केन्द्र गढी खाखरापाड़ा के जय संतोषी मां स्व-सहायता समुह , आंगनवाडी केन्द्र के जंबुडिया पार्वती स्व सहायता समुह जंबुडिया, आंगनवाडी केन्द्र अशोकनगर- 1 के सोमू स्व-सहायता समुह तेजा नगर रतलाम, आंगनवाडी केन्द्र रूड़ी का टापरा के कृष्णा स्व-सहायता समुह का एक दिवस के पोषण आहार की राशि का देयक अमान्य कर राशि काटी गई।

 

आंगनवाडी केन्द्र जंबुडिया (बेडदा) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आंगनवाडी केन्द्र की स्थिति अत्यधिक अंसतोषजनक पाई गई साथ ही अनुबंधित स्व सहायता समुह द्वारा विगत 6 माहों में मात्र 3 बार भोजन आया है भोजन नही आने से केन्द्र पर बच्चों की उपस्थिति पर प्रतिकूल असर पड रहा हैं। बच्चों को पोषण आहार नियमित रूप से प्रदाय नही किया जा रहा हैं। जिस कारण जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास द्वारा पर्यवेक्षक (परिक्षेत्र बेड़दा) श्रीमती अनिता खांदल को कारण बताओं सूचना-पत्र जारी किया गया हैं जिसका लिखित जवाब 3 कार्यदिवस के अंदर प्रस्तुत नही करने की स्थिति में एकपक्षीय कार्यवाहीं की जाएंगी!