प्राचार्य की लापरवाही, शिविर शुरु हुए एक माह बीता, सामग्री ही नहीं उठाई, अब वेतन रोका

413
4% DA Hiked

प्राचार्य की लापरवाही, शिविर शुरु हुए एक माह बीता, सामग्री ही नहीं उठाई, अब वेतन रोका

भोपाल: प्रदेशभर में गर्मियों में खेल शिविर चल रहे है इनमें लापरवाही का आलम जारी है। इंदौर जिले में शिविर शुरु हुए एक माह बीत चुका है यहां खिलाड़ियों के लिए आई खेल सामग्री ही प्राचार्य की लापरवाही से उठाई नहीं गई। अब प्राचार्य का वेतन रोकने के फरमान जारी हुए है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल ने इंदौर जिले के पांच नोडल खेल विद्यालयों को भोपाल से खेल सामग्री प्रदाय की है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रालामंडल जो नोडल विद्यालय भी है उसे भी खेल सामग्री के रुप में व्हॉलीबाल के बारह नग प्राप्त हुए थे। यह सामग्री प्राप्त करने के लिए प्राचार्य रालामंडल को लिखित में पत्र द्वारा सूचित किया गया था।

उसके बाद फोन पर भी उन्हें सूचना दी गई। संस्था में कार्यरत हर्षल तारणेकर को भी दूरभाष पर निर्देश दिया गया था कि इस लोक शिक्षण संचालनालय के क्रीड़ा के अनुभाग से खेल सामग्री दो दिन में प्राप्त कर ले लेकिन विद्यालय ने आज तक खेल सामग्री प्राप्त नहीं की जो कि समर कैंप के लिए आवश्यक थी। समर कैंप 5 मई 2023 से चल रहा है बच्चे बिना सामग्री के ही पुरानी सामग्री से अभ्यास कर रहे है। सामग्री न प्राप्त करने के लिए प्राचार्य रालामंडल को स्पष्टीकरण भी जारी किया था। उन्होंने इसका भी कोई जवाब नहीं दिया है अब जिला शिक्षा अधिकारी ने इसके लिए प्राचार्य रालामंडल का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया है।