Neha Sharma Will Not Contest Elections : अभिनेत्री नेहा शर्मा का भागलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार!  

जानिए, नेहा शर्मा ने चुनाव लड़ने से क्यों मना किया!

716

Neha Sharma Will Not Contest Elections : अभिनेत्री नेहा शर्मा का भागलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार!

Patna : अभी तक कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा की फ़िल्म अभिनेत्री बेटी नेहा शर्मा भागलपुर लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ सकती है, पर नेहा शर्मा ने इसे नकार दिया। नेहा शर्मा के पिता अजीत शर्मा कांग्रेस के विधायक हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान नेहा शर्मा को लेकर लग रही अटकलबाजी पर विराम लगा दिया। दरअसल, नेहा की अभी सिर्फ एक हिंदी फिल्म आई है। उनकी कोई पहचान भी नहीं है कि लोग वोट दें।

IMG 20240326 WA0017

कांग्रेस विधायक ने स्पष्ट किया कि नेहा शर्मा इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगी। अजीत शर्मा ने कहा कि पार्टी चाहती थी कि नेहा चुनाव लड़े तो मैंने उससे बात की। वो अपने काम में बहुत ज्यादा व्यस्त हैं। इवेंट्स हैं और फिल्मों की शूटिंग है इसलिए उसका चुनाव लड़ना नामुमकिन है।

कांग्रेस विधायक ने यह भी कहा कि उनकी बेटी अगले चुनावी मैदान में जरूर नजर आएंगी। अजीत शर्मा ने कहा कि नेहा शर्मा इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगी, क्योंकि समय बहुत कम है। अगर पांच-छह महीने पहले पार्टी ने कहा होता तो वो जरूर इसके लिए समय निकालती। अजीत शर्मा ने कहा कि मैं चाहता हूं कि नेहा शर्मा राजनीति में आएं और देश के युवा को सही रास्ता दिखाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि मैं चाहता हूं कि भागलपुर सीट से कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़े। उन्होंने दावा किया कि बिहार में INDIA गठबंधन की एतिहासिक जीत होगी। जनता हम लोगों के साथ है। जनता हमें जीत दिलाएगी।

नेहा शर्मा ने साल 2007 की फिल्म चिरुथा से तेलुगु सिनेमा में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 2009 की फिल्म क्रूक से बॉलीवुड डेब्यू किया था। आखिरी बार नेहा शर्मा साल 2023 की फिल्म ‘जोगिरा सारा रारा’ में नजर आई थीं। अभी उनकी पहचान ऐसी नहीं है कि लोग उन्हें बतौर एक्ट्रेस वोट दें। यही कारण है कि उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया।