Nepal Plane Crash: नेपाल के पोखरा एयरपोर्ट के पास एक बड़ा विमान हादसा!

विमान में 68 यात्री और 4 क्रू मेम्बर होने की जानकारी मिली

1518

Nepal Plane Crash: नेपाल के पोखरा एयरपोर्ट के पास एक बड़ा विमान हादसा!

Pokhra (Nepal) : रविवार सुबह यति एयरलाइंस का एक प्लेन यहां क्रैश हो गया। जानकारी के अनुसार इस प्लेन में 68 यात्री सवार थे। क्रैश होने के बाद प्लेन में भीषण आग लग गई है। जिसे बुझाने का काम जारी है।

प्लेन क्रैश होने के बाद घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। यह हादसा नेपाल के पोखरा एयरपोर्ट के पास हुआ। जानकारी के अनुसार पहाड़ी से टकराकर प्लेन क्रैश कर गया। जिसके बाद विमान नदी में गिर गया। विमान में आग लग गई। यह प्लेन कांठमाडु से पोखरा जा रहा था। हादसे का शिकार हुए प्लेन ATR-72 यति एयरलाइंस का था। हादसे से जुड़ी कई वीडियो सामने आई है। जिसमें विमान में भीषण आग लगी नजर आ रही है। राहत-बचाव कार्य जारी है। अभी इस हादसे में हताहतों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।

 

13 शव बरामद, 68 यात्री थे सवार

बताया जाता है कि यति एयरलाइंस का विमान काठमांडू से पोखरा आ रहा था। विमान पर 68 यात्री सवार थे। हादसे की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें लोग हादसे के बाद उठते धुएं को देख रहे हैं। अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चला है। राहत तथा बचाव दल मौके पर पहुंच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 13 शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों की पहचान की जा रही है। विमान पर 68 यात्रियों के अलावा चालक दल के 4 सदस्य भी मौजूद थे।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे पर 72 सीटों वाला यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बचाव कार्य जारी है और फिलहाल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। तकनीकी कारणों से हादसा होने की बात कही जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।