New BJP President : हेमंत खंडेलवाल MP भाजपा के निर्विरोध अध्यक्ष बने, सिर्फ उन्होंने ही नामांकन पत्र दाखिल किया!

नामांकन पत्र में उनके प्रस्तावक मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ही बने!

890

New BJP President : हेमंत खंडेलवाल MP भाजपा के निर्विरोध अध्यक्ष बने, सिर्फ उन्होंने ही नामांकन पत्र दाखिल किया!

Bhopal : अनुमान के मुताबिक बैतूल के विधायक हेमंत खंडेलवाल मध्यप्रदेश भाजपा के अगले अध्यक्ष होंगे। उन्हें निर्विरोध नया अध्यक्ष चुन लिया गया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को संकेत दिया और मुख्यमंत्री खंडेलवाल को मंच पर लेकर गए। उनके नामांकन पत्र के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ही बने।

धर्मेंद्र प्रधान, विवेक शेजवलकर और सरोज पांडे के सामने उन्होंने नामांकन दाखिल किया। भाजपा कार्यालय के सभागार में चुनाव अधिकारी और चुनाव प्रभारी के साथ ही पर्यवेक्षक सरोज पाण्डे, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे। पहली पंक्ति में हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक और गोपाल भार्गव के बीच बैठे थे। मुख्यमंत्री मोहन यादव इशारा मिलते ही उनको पीठ पर हाथ रखकर मंच की ओर बढ़े।

मालवा-निमाड़ क्षेत्र से भाजपा ने सबसे ज्यादा 8 बार संगठन को नेतृत्व दिया। भाजपा के पहले प्रदेशअध्यक्ष रहे सुंदरलाल पटवा (सामान्य) मंदसौर के थे। इस पद पर वे दो बार रहे। पहली बार 1980 से 1983 तक और दूसरी बार 1986 से 1990 तक। इसके बाद रतलाम के लक्ष्मीनारायण पाण्डे (सामान्य) 1994 से 1997 तके प्रदेशाध्यक्ष रहे।
मालवा क्षेत्र से धार के विक्रम वर्मा (ओबीसी) 2000 से 2002 तक प्रदेश अध्यक्ष रहे। इसी तरह देवास से पूर्व सीएम कैलाश जोशी (सामान्य) ने 2002 से 2005 तक संगठन का नेतृत्व किया। उज्जैन के सत्यनारायण जटिया (एससी) फरवरी 2006 से नवंबर 2006 तक प्रदेशाध्यक्ष रहे। खंडवा सांसद रहे नंदकुमार सिंह चौहान (सामान्य) इस पद पर 2016 से 2018 तक रहे।