New Chief Secretary : मनोज सौनिक होंगे महाराष्ट्र के नए चीफ सेक्रेटरी!

वे मनु कुमार श्रीवास्तव की जगह लेंगे जो कल रिटायर होंगे!

558

New Chief Secretary : मनोज सौनिक होंगे महाराष्ट्र के नए चीफ सेक्रेटरी!

 Mumbai : महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को 1987 बैच के IAS अधिकारी मनोज सौनिक को राज्य का अगला चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किया है। सौनिक फ़िलहाल अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) के रूप में कार्यरत हैं। अब वे 1987 बैच के ही मनु कुमार श्रीवास्तव का स्थान लेंगे, जो 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

मनोज सौनिक और उनकी पत्नी सुजाता सौनिक दोनों एक ही बैच (1987) के हैं और अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर हैं। मनोज वित्त और लोक निर्माण विभागों का नेतृत्व करते हैं जबकि सुजाता सामान्य प्रशासन विभाग (प्रशासनिक सुधार) की प्रमुख हैं।

WhatsApp Image 2023 04 29 at 5.04.50 PM

सुजाता सौनिक के बाद, अश्विनी कुमार (1987) सबसे वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट हैं, जिसके बाद मनोज सौनिक हैं। अश्विनी कुमार और मनोज दोनों 31 दिसंबर, 2023 को सेवानिवृत्त होंगे और सुजाता 30 जून, 2025 को सेवानिवृत्त होंगी। एक अन्य वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट आशीष कुमार सिंह (1988) इसी साल 31 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत्त होंगे।