New collector Of Niwadi: अपर कलेक्टर बने अब निवाड़ी कलेक्टर

906

New collector Of Niwadi: अपर कलेक्टर बने अब निवाड़ी कलेक्टर

भोपाल: राज्य शासन ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2014 बैच के अरुण कुमार विश्वकर्मा अपर कलेक्टर डिंडोरी को कलेक्टर जिला निवाड़ी पदस्थ किया है। वे तरुण भटनागर के स्थान पर निवाड़ी के कलेक्टर बनाए गए हैं जिन्हें कल मुख्यमंत्री ने एक समारोह में मंच से हटाने के निर्देश दिए थे।

मुख्यमंत्री के निर्देश के पालन में आज राज्य शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। भटनागर को मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है।