Guna News: गुना मुठभेड़ के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर, काले हिरन के शिकार को लेकर हुआ नया खुलासा

1574

https://youtu.be/hJ3k213UuOE

Guna News: गुना मुठभेड़ के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर, काले हिरन के शिकार को लेकर हुआ नया खुलासा

भोपाल: मध्य प्रदेश के गुना जिले के आरोन में बीती रात काले हिरन का शिकार करने आए शिकारियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के आरोपियों के घरों पर आज शिवराज सरकार का बुलडोजर चला। ज्ञात रहे की इस मुठभेड़ में एक इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मियों को अपनी जान गवाना पड़ी थी। एक शिकारी भी की मौत भी हुई है।

पुलिस के अनुसार इस मुठभेड़ में से जुड़े 10 संदिग्ध लोगों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। इसी बीच प्रशासन और शासन का बुलडोजर आरोपियों के गांव बिदोरी पहुंच गया है जो आज दिन भर उनके मकानों पर चला।

 

Read More… गुना की गोलीबारी में शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सरकार एक-एक करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि देगी 

 

गुना के आरोन में शिकारियों और पुलिस से बीच हुई मुठभेड़ में नया खुलासा हुआ है। शिकारियों ने बारातियों के स्वागत के लिए काले हिरण और मोर का शिकार किया था। दरअसल, पुलिस फायरिंग में मारे गए नौशाद की भतीजी का आज निकाह था, जिसमें मेहमानों को मीट परोसा जाना था। उसी के लिए शिकारियों ने काले हिरणों का शिकार किया था। रात में इन्हें लाते समय उनकी पुलिस से मुठभेड़ हो गई, जिसमें नौशाद नाम का आरोपी मारा गया। वहीं, तीन पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए।

Guna News: गुना मुठभेड़ के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर, काले हिरन के शिकार को लेकर हुआ नया खुलासा

घटना शनिवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शिकारी नौशाद मेवाती मारा गया। शहीद SI राजकुमार जाटव ने शहादत से पहले हाथ में गोली लगने के बाद भी कई राउंड फायर किए थे। पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं बताई है, लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि पुलिस ने करीब 13 लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने मौके से पांच हिरण और एक मोर के अवशेष जब्त किए हैं।
पुलिस ने मौके से पांच हिरण और एक मोर के अवशेष जब्त किए हैं।

तीन पुलिसकर्मी हुए शहीद
SP राजीव कुमार मिश्रा का कहना है कि सगा बरखेड़ा की तरफ से बदमाशों के जाने की सूचना मिली थी। इनकी घेराबंदी के लिए 3-4 पुलिस टीम लगाई गई थीं। शहरोक के जंगल में 4-5 बाइक से बदमाश जाते हुए दिखे। पुलिस ने घेराबंदी की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। हमले में सब इंस्पेक्टर राजकुमार जाटव, आरक्षक नीरज भार्गव और आरक्षक संतराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शिकारियों के पास से पांच हिरण और एक मोर के अवशेष जब्त किए हैं।

Read More… मुख्यमंत्री चौहान ने सिवनी के SP को भी हटाने के निर्देश दिए 

पुलिस ने कुछ संदिग्धों को उठाया
पुलिस ने धरपकड़ में 10 से ज्यादा संदिग्धों को उठाया है। बजरंगगढ़ थाने से पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग हो रही है। SP खुद बजरंगगढ़ थाने में मौजूद हैं और टीम को लीड कर रहे हैं। लगभग 10 थानों की पुलिस और 100 के लगभग पुलिसकर्मी धरपकड़ में लगे हैं।

आरक्षक नीरज भार्गव को उनके 12 साल के बेटे ने मुखाग्नि दी।
राजकीय सम्मान के साथ शहीदों का अंतिम संस्कार
पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, कलेक्टर फ्रैंक नोबल ने अस्पताल पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर पार्थिव शरीर रवाना कराए। अंतिम संस्कार के लिए शहीद SI राजकुमार जाटव का शव अशोकनगर भेजा गया। आरक्षक संतराम मीना का शव श्योपुर भेज गया। राजकीय सम्मान के साथ शहीद नीरज भार्गव का गुना में अंतिम संस्कार हुआ। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनके 12 साल के बेटे वंशी ने उन्हें मुखाग्नि दी।