New Guests at zoo:चिड़ियाघर में बाघों की संख्या बढ़ी, रागिनी ने 2 शावकों को जन्म दिया

इन शावकों के आने से चिड़ियाघर में बाघों की संख्या 14 हुए

916

New Guests at zoo:चिड़ियाघर में बाघों की संख्या बढ़ी, रागिनी ने 2 शावकों को जन्म दिया

Indore : कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में बाघों के कुनबे में रविवार को इजाफा हो गया। बाघिन रागिनी ने दो शावकों को जन्म दिया। इसके बाद परिसर में ख़ुशी का माहौल है। शावकों में एक सफेद शावक है जिस पर काले रंग की धारियां है, तो दूसरे पर पीले व काले रंग की धारियां बनी हुई है। इन शावकों के आने से चिड़ियाघर में बाघों की संख्या 14 हो गई है। इनमें से 6 फिलहाल शावक हैं, जबकि 8 युवा हो चुके हैं।

कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय के प्रभारी डॉ उत्तम यादव ने बताया कि सालभर पहले अप्रैल 2021 में नंदन कानन जूलॉजिकल पार्क ओडिशा से व्हाइट टाइगर रागिनी के साथ ही ब्लैक टाइगर को इंदौर लेकर आए थे। जिसके बाद रागिनी और काले बाघ को साथ रखा जा रहा था, ताकि टाइगर का कुनबा बढ़ सके। जू में पूरी तरह से सफेद बाघ की संख्या दो हो गई है। साथ ही प्रभारी ने बताया कि व्हाइट टाइगर लाने के लिए चिड़ियाघर को खास प्रयास करने पड़े थे। 2013 के बाद से चिड़ियाघर में व्हाइट टाइगर नहीं था। इसके बाद सेंट्रल जू अथॉरिटी की अनुमति से 2021 में नंदन कानन जूलॉजिकल पार्क से एक सफेद बाघ मिला था। बता दें कि इसी साल अप्रैल में एक अन्य बाघिन जमना ने भी 4 शावकों को जन्म दिया था।

चिड़ियाघर के केयरटेकर निहार पारूलकर ने बताया कि रागिनी से जन्मे दोनों बच्चों पर निगरानी रखी जा रही है। उसे किसी तरह से असहजता महसूस न हो, इसके लिए कैमरों के जरिए निगरानी रखी गई है। इंदौर प्रदेश का ऐसा चिड़ियाघर है जहां पीले, सफेद और काले तीनों रंग के बाघ हैं। कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय अपने आप में ही अनोखा स्थल है। यह विभिन्न प्रकार के प्राणी और देशी विदेशी दोनों ही प्रकार के प्राणी यह मौजूद है, जिन्हे देखने बड़ी संख्या में लोग यह पहुंचते है।