New President of MP Mahila Congress : विभा पटेल होंगी MP महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष

अर्चना जायसवाल को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया, पर कार्यकारिणी गठन को लेकर विरोध उभरा  

930

Bhopal : भोपाल शहर की पूर्व महापौर विभा पटेल को मध्‍य प्रदेश महिला कांग्रेस की नई अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने इस बारे में आदेश जारी किया है।

WhatsApp Image 2022 03 02 at 3.45.50 AM

23 फरवरी प्रदेश की महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष पद से निलंबित किया गया था। कार्यकरिणी के गठन को लेकर में हुए विवाद के चलते AICC ने उनके निलंबन की कार्यवाही की थी।

अब अर्चना जायसवाल के स्थान पर भोपाल की पूर्व महापौर विभा पटेल को मध्‍य प्रदेश महिला कांग्रेस की नई अध्‍यक्ष की जिम्मेदारी सम्भालेंगी।

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस को कोरोना काल से अब तक तीसरी नई अध्यक्ष मिली है। मांडवी चौहान के निधन के बाद एक बार महिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुकी इंदौर की अर्चना जायसवाल को दोबारा जिम्मेदारी दी गई थी। वे पीसीसी उपाध्यक्ष थीं।

अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने अपनी कार्यकारिणी बनाई, जिसमें नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद विवाद की स्थिति बन गई थी। कई पदाधिकारियों ने इस्तीफा देकर अपनी आपत्ति भी जता दी थी।

नाराजगी से जायसवाल की विदाई

अर्चना जायसवाल को जब दूसरी बार महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन, कुछ समय बाद कार्यकारिणी गठन को लेकर प्रदेश नेतृत्व से उनके रिश्ते अच्छे नहीं रहे।

कार्यकारिणी के नियुक्ति पत्रों को जारी करने को लेकर यह दूरियां और बढ़ गईं क्योंकि, प्रदेश नेतृत्व यह नहीं चाहता था।

प्रदेश संगठन के साथ पटरी नहीं बैठने के बाद 23 फरवरी को चार कार्यकारी अध्यक्ष कविता पांडे, रश्मि भारद्वाज, जमुना मरावी और नूरी खान को छोड़कर अर्चना जायसवाल की पूरी कार्यकारिणी को ही भंग कर दिया गया।