New Presidents Called to Delhi : MP में नए जिला कांग्रेस अध्यक्षों से असंतोष, राहुल गांधी ने सभी को दिल्ली बुलाया!

राहुल गांधी नव नियुक्त जिला अध्यक्षों को गुजरात मॉडल पर प्रशिक्षित करेंगे!  o

379

New Presidents Called to Delhi : MP में नए जिला कांग्रेस अध्यक्षों से असंतोष, राहुल गांधी ने सभी को दिल्ली बुलाया!

Bhopal : प्रदेश में नए 71 जिला कांग्रेस अध्यक्षों की लिस्ट जारी होने के बाद पार्टी में विवाद खड़ा हो गया। घोषणा के बाद से ही असंतुष्ट खुलकर सामने आ गए। पुतले जलाए जा रहे हैं और खुलेआम नारेबाजी हो रहे हैं। नेतृत्व पर पक्षपात के आरोप लगा रहे हैं। निशाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश के सभी नवनियुक्त 71 जिला अध्यक्षों को 24 अगस्त को दिल्ली बुलाया है।

मध्य प्रदेश में जिला अध्यक्षों की सूची जारी होने के बाद शुरू हुआ विवाद थम नहीं रहा। पार्टी में चल रहे घमासान को रोकने की कोशिश की जा रही हैं। इस बीच जानकारी सामने आई कि सभी 71 नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को राहुल गांधी ने दिल्ली बुलाया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष इन सभी को पार्टी की विचारधारा आत्मसात करते हुए संगठन चलाने के टिप्स देंगे। प्रदेश में जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद राज्यभर में पार्टी नेताओं में खासा असंतोष दिखाई दे रहा। इंदौर, भोपाल, देवास, रीवा जैसे जिलों में नए जिला अध्यक्षों का खुला विरोध हो रहा है।

24 अगस्त को दिल्ली पहुंचेंगे

प्रदेश के सभी 71 नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिल्ली बुलाया गया है। ये सभी नए पदाधिकारी 24 अगस्त को दिल्ली पहुंचेंगे जहां राहुल गांधी उन्हें प्रशिक्षित करेंगे। नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को गुजरात मॉडल पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला अध्यक्षों से कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की जाएगी।

वरिष्ठ नेता का इस्तीफ़ा 

रीवा जिले में एक वरिष्ठ कांग्रेसी ने मुस्लिमों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी पर निशाना साधा जा रहा है जिससे पार्टी में खलबली मच गई है। दरअसल, प्रदेश में सन 2028 में होने वाले विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर कांग्रेस हर हाल में प्रदेश की सत्ता पर काबिज होना चाहती है।

इसके लिए कांग्रेस ने चुनाव में पूरे दमखम से उतरने का इरादा जताया है। विधानसभा चुनाव के 3 साल पहले पार्टी ने जिला अध्यक्षों की घोषणा कर उन्हें अहम जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस के 6 मौजूदा और 11 पूर्व विधायकों को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। 21 पुराने चेहरों पर फिर से दांव लगाया गया। प्रदेश में तीन पूर्व मंत्रियों ओमकार सिंह मरकाम, प्रियव्रत सिंह और जयवर्धन सिंह को भी जिला अध्यक्ष बनाया है।