New Session Process Begins : रतलाम के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नए सत्र हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ!

53

New Session Process Begins : रतलाम के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नए सत्र हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ!

Ratlam : शहर की सागोद रोड़ स्थित उत्कृष्ट विद्यालय में मध्य प्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होने वाले नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया विधिवत रूप से प्रारंभ हो गई है। विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमावत ने बताया कि 23 मार्च 2026 से कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चयनित मेरिट सूची के आधार पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों का कक्षा 8वीं में न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य रखा गया है। प्रवेश प्रक्रिया के प्रथम दिन लगभग 63 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रवेश फॉर्म प्राप्त किए।

IMG 20260324 WA0131

उन्होंने बताया कि यह प्रवेश प्रक्रिया 31 मार्च 2026 तक संचालित की जाएगी। साथ ही कक्षा 10वीं के वह विद्यार्थी, जिनका परीक्षा परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है, उन्हें अस्थायी रूप से अगली कक्षा में प्रवेशित माना जाएगा। विद्यालय प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई है कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक सभी कक्षाओं का संचालन 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। इसी अवसर पर 1 अप्रैल को “प्रवेश उत्सव” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों एवं साइकिल का वितरण भी किया जाएगा।

विद्यालय परिवार ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने एवं नए सत्र के लिए तैयार रहने का आग्रह किया हैं!