New Year’s Gift- Polarimetry Mission: ISRO ने रचा इतिहास, देश का पहला Xposat सैटेलाइट लॉन्च

1085

New Year’s Gift- Polarimetry Mission: ISRO ने रचा इतिहास, देश का पहला Xposat सैटेलाइट लॉन्च

 

नई दिल्ली: स्पेस एजेंसी ISRO ने साल 2024 के पहले दिन ही देश का पहला XPoSat सैटेलाइट लॉन्च किया है। एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट (XPoSat) को आज श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया। इसे PSLV रॉकेट से पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजा जाएगा। सैटेलाइट की मदद से ब्लैक होल के राज जानने में मदद मिलेगी।चंद्र और सूर्य के बाद अब इसरो उस राज़ से पर्दा हटाएगा जिसने पूरी दुनिया को हैरान किया है।

इसरो ब्लैक होल और न्यूट्रॉन तारों पर स्टडी करेगा। XPoSat का पूरा नाम एक्स-रे पोलरिमेट्री सैटेलाइट है और देश का पहला पोलरिमेट्री मिशन है। अमेरिका के NASA के अलावा भारत दुनिया का दूसरा देश है जिसने पोलरिमेट्री मिशन लॉन्च किया है।

NASA ने Dec 2021 को इमेजिंग एक्स-रे पोलरिमेट्री एक्सप्लोरर (IXPE) नाम से मिशन लॉन्च किया था।