मुख्यमंत्री से मिले नवपदस्थ आयुक्त जनसंपर्क मनीष सिंह

157

मुख्यमंत्री से मिले नवपदस्थ आयुक्त जनसंपर्क मनीष सिंह

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज सुबह नवपदस्थ आयुक्त जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक, मप्र माध्यम मनीष सिंह ने मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की।

बता दे कि कल देर रात आईएएस अधिकारियों के हुए तबादला आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2009 बैच के वरिष्ठ अधिकारी मनीष सिंह को अपने वर्तमान दायित्व के साथ-साथ आयुक्त जनसंपर्क और मध्य प्रदेश माध्यम के एमडी का प्रभार भी सौंपा गया है।

बता दे कि मनीष सिंह शिवराज सरकार में भी इस पद पर रह चुके हैं। इस प्रकार वे पुनः इस संवेदनशील और महत्वपूर्ण पद की दूसरी पारी शुरू कर रहे हैं।

मनीष सिंह को दीपक सक्सेना के स्थान पर यह जिम्मेदारी दी गई है। दीपक सक्सेना को अब आबकारी आयुक्त पदस्थ किया गया है।