Newly Wed Commits Suicide : नवविवाहिता ने आत्महत्या की, परिजनों का हत्या का आरोप!

लड़की के परिवार ने आरोप लगाया कि बेटा नहीं होने पर परेशान किया!

978

Newly Wed Commits Suicide : नवविवाहिता ने आत्महत्या की, परिजनों का हत्या का आरोप!

Indore : भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक नवविवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना और बेटा नहीं होने का आरोप लगाया। कहा गया कि इसी के चलते सास, ससुर, पति, देवरानी और देवर ने हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया ताकि पूरा मामला सुसाइड का लगे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। वहीं नवविवाहिता होने के कारण पूरे मामले की जांच तहसीलदार द्वारा की जा रही है। भंवरकुआं थाना क्षेत्र की इंद्रपुरी कॉलोनी में रहने वाली एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि सास, ससुर, पति, देवर और देवरानी ने मिलकर उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर उसे फांसी के फंदे पर लटकाया, ताकि मामला सुसाइड का लगे।

परिजनों ने बताया कि मृतक काजल की शादी डेढ़ साल पहले भारत से हुई थी। दोनों की शादी रजामंदी से हुई थी। मृतक काजल की एक सात माह की बेटी है। बेटा नहीं होने के कारण पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान कर उसके साथ आए दिन मारपीट करते थे। शादी में 25 लाख रुपए दहेज पर खर्च होने के बाद भी ससुराल वाले लगातार परेशान कर रहे थे।

फोन करके कहा था ‘मार रहा हूं’
मृतक काजल की मां दुर्गा पुरोहित का कहना है कि मेरी बेटी की शादी 18 फरवरी 2022 में हुई थी। बेटी के पति भरत जोशी ने कल फोन करके कहा कि मैं उसे मार रहा हूं। तुम लोग पैसे नहीं देते हो इसलिए मैं इसे मार रहा हूं। बेटी की शादी को अभी 16 महीने ही हुए हैं। बेटी को उसकी सास आरती और माैसी सास आए दिन परेशान करती थी। टॉर्चर करती थी। ससुराल वाले दहेज के लिए आए दिन परेशान करते थे। हमने 25 लाख का दहेज दिया था। मेरी बेटी ने एमबीए किया था, वह सुसाइड नहीं कर सकती। मेरे जमाई ने चैलेंज किया था कि मैं तेरी बेटी को मार दूंगा।

फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के मौत की असल वजह पता चलेगी। नवविवाहिता होने के कारण मामले की जांच तहसीलदार दवारा की जा रही है। परिजनों ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई और कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए और उनके घरो को बुलडोजर से तोड़ा जाए।