WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

भोपाल में जल्द खुलेगा NIA का थाना

MP में नहीं बढ़ने दे रहे नक्सलवाद, 86 लाख के इनामी नक्सलियों को मारने और पकड़ने का गृह मंत्री का दावा

803

भोपाल में जल्द खुलेगा NIA का थाना

भोपाल: प्रदेश में जल्द ही एनआईए का थाना भी खुलने जा रहा हैं। इसका कार्यक्षेत्र पूरा मध्य प्रदेश रहेगा। इसकी जल्द ही अधिसूचना जारी होने वाली है। यह बात गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। मिश्रा ने दावा किया है कि प्रदेश में नक्सलियों को बढ़ने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस ने पिछले कुछ अरसे में 86 लाख के इनामी नक्सलियों को मार गिराया या फिर उन्हें सलाखों के पीछे धकेल दिया है। वहीं इंदौर के लॉ कॉलेज में पढ़ाई जा रही डॉ. फरहत खान द्वारा लिखित किताब की जांच करने के भी गृह मंत्री ने इंदौर पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिए हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रचार कर वापस भोपाल आए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पटवारी भर्ती में पद बढ़ा दिए गए हैं। पहले मध्य प्रदेश कर्मचरी चयन मंडल द्वारा ली जा रही पटवारी भर्ती में 4019 पद अब बढ़ा दिए गए हैं। अब पटवारी के लिए 6755 पदों पर पटवारियों की भर्ती होगी। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के साथ विवाह कर जमीन पर कब्जा करने और अन्य सुविधाओं का लाभ लेने के संबंध में सीएम ने विस्तार से कहा है। इस समस्या का निदान किया जा रहा है।