Nita Ambani : करोड़ों का लहंगा, लाखों का पर्स और 3 लाख की चाय

दुनिया की किसी भी समृद्ध महिला से नीता अंबानी का खर्च बहुत ज्यादा

1793

Mumbai : देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के पास अरबों खरबों की संपत्ति है। यही कारण है कि उनकी पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) के शौक किसी रानी और महारानी से कम नहीं है।

दुनिया में शायद ही कोई महिला हो, जो जो ऐशो-आराम के मामले में नीता अंबानी को टक्कर देती हो। मुकेश अंबानी की समृद्धि का इस्तेमाल नीता अंबानी अपने शानदार और आलीशान जीवन के लिए उपयोग करती है!

Nita Ambani

अमीर लोगों का लाइफ स्टाइल भीड़ से काफी अलग होता है। देश के सबसे अमीर व्यक्ति की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) की जब भी बात की जाती है तो सबसे पहले उनकी पहनावे की बात की जाती है कि वह किस तरीके के कपड़े पहनना पसंद करती हैं।

किस प्रकार का जीवन जीना उनको पसंद है। वे कौन सी गाड़ी में घूमना ज्यादा पसंद करती हैं। बहुत सारी ऐसी बातें हैं जिन पर लोग गौर करते हैं और जानना चाहते हैं। इस कारण नीता अंबानी हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती है। नीता अंबानी के पास किसी चीज की कमी नहीं है।

नीता अंबानी जो चीज पहनती है उसकी कीमत भी लाखों-करोड़ों में आ जाती हैं। नीता अंबानी की उम्र की बात की जाए तो वे 50 साल से ऊपर हैं, पर उनकी सुंदरता किसी अभिनेत्री से कम नहीं है।

इसलिए कि नीता अंबानी जिन चीजों का इस्तेमाल करती है वह बहुत ही अच्छी क्वालिटी की होती हैं और इसके साथ ही कीमती भी होती है! नीता अंबानी सुबह और शाम की जो चाय पीती है, उसकी कीमत 3 लाख से ज्यादा है। साथ ही जिस कप में वे चाय पीना पसंद करती है, उसकी कीमत भी 4 लाख से कम नहीं है।

उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है। जिसके चलते अपना जीवन शानदार तरीके से जीना उनको पसंद है। उनको महंगी व शानदार चीजें पहनना भी अच्छा लगता है। इसके चलते वे हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। नीता अंबानी ने अपने बेटे की शादी में जो लहंगा पहना था, उसकी कीमत भी 95 लाख से ज्यादा था। इसके अलावा उनके हाथों में जो पर्स या हैंडबैग रहता है, उसकी कीमत भी लाखों में होती है!

Silver Screen : अब दर्शकों को रास नहीं आ रहा ‘बिग बॉस